बरसात के मौसम में लाइट के पास मंडराते हैं कीट-पतंगे, 5 कमाल के टिप्स करें फॉलो, मिनटों में हो जायेंगे घर से गायब

हाइलाइट्स

कीट-पतंगों से छुटकारा पाने के लिए होममेड एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं.
शाम को लाइट जलाने से पहले घर में कुछ देर कैंडल जलाकर रखें.

Tips to Get Rid of Moths Around Lights: बरसात के मौसम में कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं. जिनमें से एक है लाइट के आसपास मंडराने वाले कीट-पतंगों का घर में आना. जिनसे निजात पाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है. इसीलिए कीड़े-मकोड़ों से निपटने से सम्बंधित सीरीज (Insects problem series for monsoon) के तहत आज हम आपको बताने जा रहे हैं लाइट के आसपास मंडराने वाले कीट-पतंगों से से छुटकारा पाने के कुछ तरीके, जिनको अपनाकर आप मिनटों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

बता दें कि सीरीज के पिछले आर्टिकल में हमने आपको घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में बताया था. इसी क्रम में आज हम आपको बताते हैं लाइट के आसपास मंडराने वाले कीट-पतंगों से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.

शाम को खिड़की-दरवाजे करें बंद
शाम को लाइट जलाने से पहले घर के खिड़की-दरवाजों को बंद कर दें, उसके बाद ही घर के अंदर की लाइट को ऑन करें. ऐसा इसलिए क्योंकि पतंगे रौशनी के आसपास ही मंडराते हैं. इसलिए घर की लाइट जलाने से पहले खिड़की दरवाजों को बंद जरूर कर दें. जिससे ये घर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: मानसून में घर के बाथरूम में आ जाते हैं केंचुए, 5 चीजों का करें इस्तेमाल, अंडों सहित हो जाएंगे गायब

घर में जलाएं होममेड कैंडल
शाम को खिड़की दरवाजों को बंद करने के बाद, लाइट जलाने से पहले घर में कुछ देर कैंडल जलाकर रखें. अगर आप चाहें तो होममेड कैंडल बना कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाते समय पेपरमिंट और लैवेंडर ऑयल को मोम में जरूर एड करें.

लाइट बंद करें
अगर आपको घर में लाइट के आसपास कीट-पतंगे नजर आते हैं, तो आप कुछ देर के लिए अपने घर की सारी लाइट्स ऑफ़ कर दें. इससे ये कुछ ही देर में घर के बाहर की रौशनी की ओर आकर्षित होंगे और उधर की ओर चले जायेंगे. अगर आप चाहें तो इनसे निजात पाने के लिए घर में गेंदे के फूलों का गुलदस्ता या तुलसी की पत्तियों को भी घर में जगह-जगह रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मानसून में आपके घर में भी आते हैं उड़ने वाले चीटे? पहले से ही 4 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं नजर आएंगे आस-पास

घर पर बनायें एयर फ्रेशनर
कीट-पतंगों से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर होममेड एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें यूकेलिप्टस, सिट्रोनेला एसेंशियल ऑयल और लेमन जूस की दस-दस बूंदे मिक्स करें. फिर इस मिक्सचर को एक स्प्रे बॉटल में भरें और समय-समय पर घर में जगह-जगह स्प्रे करें. खासकर लाइट के आसपास इस स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें.

इन चीजों को करें साफ
बारिश के मौसम में घर की सफाई के साथ ही खिड़की-दरवाजों और ट्यूबलाइट व बल्ब की सफाई भी करते रहें. इसके लिए दो मग पानी में एक कप सिरका और एक नींबू का रस मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें. इसके बाद इस मिश्रण में कपड़े को डुबोकर निचोड़ लें और इससे खिड़की और दरवाजों के साथ बल्ब और ट्यूबलाइट को भी साफ़ कर दें. लेकिन इससे पहले पावर कट करना बिल्कुल भी न भूलें.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More