Gold Price Today: सोने के दाम में फिर आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, फटाफट चेक करें भाव


हाइलाइट्स

सोना ₹200 टूटा
चांदी ₹800 कमजोर
मिस्ड कॉल से जानें रेट

Sona-Chandi Ke Bhav: अगर आप सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज (गुरुवार) 22 जून, 2023 को भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 59,550 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 71,500 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 200 रुपये टूटकर 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750  रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 800 रुपये लुढ़ककर 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 200 रुपये के नुकसान के साथ 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,928 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.53 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे.


मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More