
हाइलाइट्स
पिता वेंकटेशन ने 2010 तक सेना में रहकर की देश की सेवा
15 साल तक सेना में रहने के बाद पूर्व सैनिक कोटे के तहत पुलिस में शामिल हुए
नवनियुक्त एसआई वर्षा 2020-21 बैच की पुलिस अधिकारी हैं
बेंगलुरु: एक पिता के लिए इससे बड़ा गौरव का क्षण नहीं हो सकता जब वो अपनी ड्यूटी का चार्ज खुद उसको सौंपता जिसको उसने पाला पोसा है. ताजा मामला कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या (Mandya) के केंद्रीय पुलिस स्टेशन (Central Police Station) का सामने आया है. जहां एक पिता जोकि बतौर सब-इंस्पेक्टर उस थाने के प्रभारी भी हैं, उसका प्रभार नए प्रभारी के रूप में अपनी ही बेटी को सौंपते हैं. सब-इंस्पेक्टर बीएस वेंकटेश ने अपनी 24 वर्षीय बेटी बीएस वर्षा (Newly Appointed Sub-Inspector BS Varsha) को बतौर एसआई प्रभार सौंपा है. वर्षा 2020-21 बैच की पुलिस अधिकारी हैं. जबकि पिता वेंकटेशन 2010 में 15 साल तक सेना में सेवा करने के बाद 2010 में पूर्व सैनिक कोटे के तहत पुलिस बल में शामिल हुए थे.
जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर बीएस वेंकटेश के लिए यह गर्व का क्षण था जब उन्होंने कर्नाटक में मांड्या के केंद्रीय पुलिस स्टेशन का प्रभार किसी और को नहीं बल्कि अपनी 24 वर्षीय बेटी बीएस वर्षा को सौंपा, जोकि अब सब-इंस्पेक्टर बन गई हैं. वेंकटेश ने 15 सालों तक सेना में रहकर देश की सेवा की है. इसके बाद उन्होंने 2010 में पुलिस सेवा ज्वाइन की., जोकि पूर्व सैनिक कोटा के तहत हासिल हुई.
ये भी पढ़ें- दो खूबसूरत महिला IAS-IPS के बीच फाइट, एक पर लगा पुरुष अधिकारियों के साथ…
सब-इंस्पेक्टर वेंकटेश की बेटी वर्षा भी अब एसआई बन गई हैं जोकि 2020-21 बैच की पुलिस अधिकारी हैं. वर्षा ने अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है और अपने पहले ही प्रयास में पुलिस बल में शामिल होने के लिए परीक्षा पास की थी.
मंगलवार को कुमारी वर्षा अपने पिता के साथ थाने पहुंची. यह क्षण पिता और बेटी दोनों के लिए बेहद ही भावनात्मक रहा और उन्होंने उनको कार्यभार सौंपा. वेंकटेश ने नवनियुक्त एसआई वर्षा को गुलदस्ता भेंट कर पहली पोस्टिंग की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं.
युवा पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके पिता उनकी प्रेरणा थे. उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने और उसको सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगी. इस दौरान वेंकटेश के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था और उन्होंने अपनी बेटी की ईमानदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि उसने अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से मुझे गौरवान्वित किया है.
.
Tags: Karnataka News, Karnataka police
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 15:32 IST






