
हाइलाइट्स
पटना में विपक्षी एकता बैठक से पहले राजद नेता शिवानंद तिवारी का बड़ा बयान.
शिवानंद तिवारी ने हिंदुओं को अलोकतांत्रिक कहते हुए हिंदू राष्ट्र का विरोध किया.
राजद नेता ने हिंदू धर्म की व्यवस्था को असमानता अधारित और जहन्नुम जैसा कहा.
पटना. भारतीय जनता पार्टी की विरोधी पार्टियों का महाजुटान पटना में हो रहा है. इसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां नीतीश सरकार ने की है और नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो चुका है. इसी बीच 23 जून हो होने वाली विपक्षी एकजुटता बैठक के पहले आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने ऐसा बयान दे दिया है जिस पर विवाद होना तय माना जा रहा है. राजद नेता ने अपने बयान में हिंदुओं को अलोकतांत्रिक करार दिया है और हिंदू धर्म के मानने वालों को लेकर अन्य कई तरह के विवादित वक्तव्य दे दिए हैं.
शिवानंद तिवारी ने कहा, बीजेपी को हर हाल में रोकना है और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने से बचाना है. हिंदू राष्ट्र बना तो देश के लिए ठीक नहीं है क्योंकि हिंदू राष्ट्र में असमानता है. जन्म से ही लोगों की असमानता दिखती है. हिंदुओं को लोकतंत्र में आस्था नहीं है. हिंदू राष्ट्र का मतलब है देश को जहन्नुम में पहुंचाना. नीचे वाले लोगों की छाया भी जनेऊ धारियों को छू जाए तो उन्हें लगता है कि उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है. हिंदू समाज समता और बराबरी में यकीन नहीं करता है.
शिवानंद तिवारी ने कहा, हिंदू राष्ट्र का अर्थ है देश को विखंडित करना. हिंदू राष्ट्र बनने के बाद बराबरी का अधिकार समाप्त हो जाएगा. हिंदू धर्म के बारे में अंबेडकर ने ठीक कहा था कि इसमें निचली जातियों की स्थिति जानवरों जैसी है. शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि बीजेपी को सरकार चलाने का सलीका नहीं है. किसी हाल में बीजेपी को रोकना होगा.
राजद नेता ने कहा, नीतीश कुमार की मेहनत रंग ला रही है.17 दलों के नेताओं का आना आसान नहीं है. विपक्षी दलों के जितने भी नेता बिहार आ रहे हैं वे सभी राष्ट्रवादी और देश भक्त हैं. विपक्षी दलों की बैठक के लिए जो भी आ रहे हैं एक ही उद्देश्य है भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो. देशद्रोही लोग देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटना चाहते हैं. शासन में जो लोग हैं तो देश को तोड़क लोग हैं.
.
Tags: Bihar News, Bihar politics, Controversial statement, Opposition Parties, Opposition unity
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 15:06 IST






