
हाइलाइट्स
टिंडर पर महिलाओं को फंसाने के एक नहीं कई तरीके हैं.
हाल ही में एक महिला को 81,00,000 लाख रुपये का चूना लगा है.
टिंडर डेट पर जाने से पहले सबकुछ जांच-परख लें.
नई दिल्ली. हाल ही में अमेरिका की एक 42 वर्षीय महिला के साथ टिंडर पर स्कैम हो गया. ठग ने कई दिनों तक रेबेका होलोवे से बात करते हुए पहले उसे भरोसे में लिया और फिर 81 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ठग ने उसे पहले किसी तरह अपने फर्जी क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए मनाया…
पहले महिला ने 1000 डॉलर लगाकर 168 डॉलर की कमाई की. दूसरी बार भी ऐसा ही हुआ. इसके बाद महिला ने 1,00,000 डॉलर वहां लगा दिए लेकिन इस बार उसे कोई रिटर्न नहीं मिला और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है. हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है. टिंडर पर कई लोगों को अलग-अलग तरीके से ठगा जा चुका है. जिनमें से नीचे बताए गए 7 तरीके प्रमुख हैं.
टिंडर वैरिफिकेशन
इसमें आपकी डेट आपको टिंडर वैरिफाई करने को कहेगा. इसके बाद आपको थर्ड पार्टी लिंक भेजेगा. इस लिंक पर आपसे क्रेडिट कार्ड व अन्य पर्सनल इंफो मांगी जाएगी. इसके बाद आप पाएंगे कि आपके क्रेडिट कार्ड से किसी वेबसाइट का सब्सक्रिप्शन ऑन हो गया है जिसे कैंसिल करना बहुत मुश्किल है. इससे बचने का तरीका यह है कि आप अपना टिंडर प्रोफाइल उसकी ऐप पर ही वैरिफाई करें और किसी थर्ड पार्टी का ऐप का इस्तेमाल न करें.
शुगर डेडी
पश्चिमी देशों में इसका काफी चलन है जो अब धीरे-धीरे भारत में भी बढ़ रहा है. लड़की से उम्र में काफी बड़े व्यक्ति जो पैसे वाला हो, को शुगर डेडी कहते हैं. शुगर डेडी लड़कियों के सभी खर्च उठाते हैं. अगर किसी महिला को टिंडर पर कोई ऐसा ऑफर दे तो आपको तुरंत सचेत हो जाना चाहिए. क्योंकि फर्जी शुगर डेडी उल्टा लड़कियों से किसी न किसी तरीके से पैसे निकलवाते हैं.
टिंडर बोट
रोबोट को शॉर्ट में बोट कहा जाता है. आजकर चैटजीपीटी की मदद से ठग टिंडर पर बोट प्रोफाइल बनाते हैं और फिर लिंक भेजते हैं. यह किसी गेम या ऑनलाइन सर्विस का लिंक हो सकता है. अक्सर वह इसे डाउनलाउड करने को कहते हैं. डाउनलोड करते ही आपके फोन में वायरस आ जाता है और इसके जरिए वह आपका फोन हैक करके निजी जानकारी चुरा सकते हैं. इसलिए किसी भी संदेहास्पद लिंक पर कभी क्लिक न करें
कैटफिशिंग
फेक प्रोफाइल के जरिए लोगों को फंसाना कैटफिशिंग कहलाता है. ये लोग लंबे समय तक बातचीत करते हैं ताकि सामने वाले को भरोसा दिलाया जा सके. अक्सर ये लोग कभी अपना चेहरा नहीं दिखाते. उपर जिस घटना का जिक्र किया गया है वह इसी तरह का मामला है. अगर किसी के प्रोफाइल पर 1-2 ही फोटो हैं और वह आपसे वीडियो कॉल पर बात करने या रीयल टाइम फोटो देने से कतरा रहा है तो आप तुरंत वहां से हट जाएं.
ब्लैकमेल और सेक्टॉर्शन
ऐसे ठग बात करके पहले अपने ऊपर पूरा भरोसा कराते हैं फिर निजी तस्वीरें व वीडियोज मांगते हैं. एकबार फोटोज-वीडियोज मिलते ही ठग उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं. लोग अपनी इज्जत के लिए इनकी मांगें मान जाते हैं. कभी भी टिंडर पर किसी डेट को इस तरह की फोटो या वीडियो भेजने से बचें
.
Tags: Business news, Business news in hindi, Online fraud, Scam
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 13:07 IST






