Pithoragarh Road Accident: मुनस्यारी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया
मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण सड़क हादसे में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीम मौके पर रवाना की गई है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु बागेश्वर के शामा से होकरा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे. इससे पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई है. आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

पिथौरागढ़ आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक थाना नाचनी द्वारा अवगत कराया गया कि मसूरी -होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है. घटनास्थल के लिए पुलिस फोर्स नाचनी, एसडीआरएफ और एम्बुलेंस व राजस्व टीम रवाना हो गई है. हादसे के शिकार लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट, शामा और भनार के बताए जा रहे है. घटना की सूचना प्राप्त होने पर कपकोट से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए निकल चुकी है.

Tags: Pithoragarh hindi news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें