बचत का फॉर्मूला : रमेश ने रसोई में लगाई चिमनी, सुरेश ने लगाया एग्जॉस्ट फैन! किसकी जेब में बचेगा ज्यादा पैसा?


हाइलाइट्स

एग्जॉस्ट फैन की प्राइस एक हजार रुपये से शुरू होती है
चिमनी की प्राइस 8 हजार रुपये से शुरू होती है
एग्जॉस्ट फैन चिमनी के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है

नई दिल्ली. दो पक्के दोस्त रमेश और सुरेश (काल्पनिक नाम) एक दिन पार्क में बैठकर कुछ बात कर रहे थे. रमेश ने अपने घर की रसोई में नई चिमनी लगाई है, ताकि घर में धुआं न हो. सुरेश के घर में एग्जॉस्ट फैन लगा हुआ है. दोनों में बहस इस बात को लेकर छिड़ी थी कि चिमनी बेहतर है या एक्जॉस्ट फैन (Chimney vs Exhaust Fan). अब जिसके घर में जो लगा है, वह उसकी तारीफ तो करेगा ही. उनके पास बैठे बाकी लोग उनकी बहस के हिसाब से दो धड़ों में बंट गए और फिर शुरू हुई नफा-नुकसान की चर्चा.

ऐसा आपने भी कभी न कभी देखा ही होगा. ज्यादातर लोग राजनीतिक मुद्दों पर बहस करते हुए ऐसा करते हैं. परंतु कई बार घर की छोटी-छोटी चीजों पर भी इसी तरह की चर्चा हो जाती है. रमेश और सुरेश की बहस का हल कभी निकलेगा या नहीं, यह तो कहा नहीं जा सकता, परंतु फैक्ट्स के आधार पर हम आपको यह जरूर बता सकते हैं कि चिमनी बेहतर है एग्जॉस्ट फैन.

यह भी पढ़ें : AC की तरह दीवार पर टंग जाता है ये कूलर, कूलिंग में नहीं कोई मुकाबला, बिजली बिल में भी करता है बड़ी बचत

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की कॉस्ट
यहां हम आपको चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की प्राइस और यूज करने पर बिजली के खर्च की जानकारी दे रहे हैं. एग्जॉस्ट फैन की मार्केट में प्राइस करीब 1000 रुपये से शुरू होती है अगर आप बेस्ट से बेस्ट क्वालिटी का एग्जॉस्ट फैन खरीदते हैं, तो ये 1500 रुपये तक में आ जाता है. जबकि चिमनी इससे 5 से 8 गुना तक महंगी होती है. अगर चिमनी की शुरुआती कीमत की बात करें, तो ये 8000 रुपये के आसपास शुरू होती है.

अब चिमनी और एग्जॉस्ट फैन में बिजली के खर्च के बारे में बात करें तो चिमनी एग्जॉस्ट फैन के मुकाबले ज्यादा बिजली की खपत करती है. चिमनी में हैवी मोटर होती है, जो किचन के धुंए को पाइप के जरिए बाहर निकालने के लिए ज्यादा पावर से एयर प्रैशर बनाती है. एग्जॉस्ट फैन विंडो में लगाया जाता है. इसलिए इसमें हल्की मोटर से काम चल जाता है और इसी वजह से ये कम बिजली की खपत करता है.

यह भी पढ़ें : इन्वर्टर फ्रिज और नॉर्मल फ्रिज में क्या है अंतर? या कंपनी नाम पर कर रही है खिलवाड़, समझ गए तो नहीं होगा नुकसान

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन का मेंटेनेंस

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन के मेंटेनेंस के खर्च में भी काफी अंतर है. अगर आप चिमनी साफ करते हैं तो इसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही अगर इसकी मोटर खराब होती है तो ये नई लेनी पड़ती है या ज्यादा पैसे खर्च करके ठीक होती है. एग्जॉस्ट फैन में सफाई की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं होती और अगर ये खराब होता है, तो 250 से 300 रुपये के बीच में ठीक हो जाता है.

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन का नफा-नुकसान
एग्जॉस्ट फैन अगर आप किचन में यूज करते हैं तो ये किचन की पूरी एयर को बाहर निकाल देता है. ऐसे में किचन में काम करने वाले व्यक्ति को ज्यादा गर्मी लगती है. वहीं चिमनी केवल गैस के ऊपर से ही गर्म हवा को बाहर फेंकती है, जिससे किचन में हवा की कमी नहीं होती और किचन में काम करते समय ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होने देती.

Tags: Electrical fittings, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More