Bulandshahr: दहेज में लग्जरी कार न मिलने से नाराज दूल्हे ने किया निकाह से किया इनकार, बिन दुल्हन लौटी बारात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बुलंदशहर में दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया
जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी का खर्च दिए जाने की मांग को लेकर बरात को बंधक बना लिया

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में दहेज में लग्जरी कार न मिलने पर दूल्हे ने निकाह से इनकार कर दिया. जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी का खर्च दिए जाने की मांग को लेकर बरात को बंधक बना लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों सहित बारात को थाने ले आई.

गांव वैर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है. करीब एक वर्ष पूर्व उसने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता कोतवाली देहात के ग्राम भासौली निवासी युवक के साथ तय किया था. रिश्ता तय करते समय लडक़े पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख नकद, या छोटी गाड़ी दिए जाने की मांग रखी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था. बाद में वह बुलेट बाइक की मांग करने लगे. बुधवार को बारात आई. लड़के पक्ष की मांग के अनुसार वह बुलेट बाइक ले आया था. बारात के खाना खाने के बाद जब निकाह होने लगा तो लड़के ने ब्रेजा कार की मांग रख दी. कार न दिए जाने पर निकाह करने से इनकार कर दिया. उन्होंने रिश्ते के दौरान तय हुई बात का हवाला देते हुए उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हे ने बिना ब्रेजा कार के निकाह से इनकार कर दिया.

निकाह से इनकार करने पर जब उन्होंने शादी में खाने पर हुए खर्च 2.50 लाख रुपये और रिश्ते में खर्च किए गए 3.50 लाख रुपये की मांग की तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने देने से इनकार कर दिया और उनके साथ मारपीट गालीगलौज शुरू कर दी. जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और परिजनों के साथ बारात को थाने ले गई. काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने. फिलहाल बिना दुल्हन के बारात लौट गई है. दूल्हा व परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है.

Tags: Bulandshahr news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें