आदिपुरुष चारों खाने चित, अब ओम राउत को है नितेश तिवारी की ‘रामयाण’ का इंतजार, बोले- हमें ये फिल्म लोगों को…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का जब से पहली बार टीजर जारी किया है, तभी से मुश्किलें उनके पीछे पड़ी हैं. फिल्म के डायलॉग से लेकर किरदारों के लुक तक पर बवाल मचा हुआ है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म से जुड़े विवाद हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे. फिल्म के डायलॉग्स, स्क्रीनप्ले से लेकर VFX तक की आलोचना हो रही है. महाकाव्य रामायण पर आधारित आदिपुरुष को लेकर विवाद कम नहीं हुए हैं कि इस बीच रामायण पर आधारित एक और फिल्म के चर्चे शुरू हो गए हैं, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को कास्ट किए जाने की चर्चा हो रही है.

ओम राउत ने अब नितेश तिवारी की इस अपकमिंग फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है. ओम राउत का कहना है कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नितेश तिवारी कई बार ये बात कह चुके हैं कि रामायण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है. चर्चा है कि इस पर काम भी शुरू हो गया है और फिल्म की कास्टिंग भी शुरू हो गई है. कहा जा रहा है कि फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के किरदार में आलिया भट्ट को लिया जा रहा है. बस मामला रावण की कास्टिंग पर अटका हुआ है.

इस बीच ओम राउत ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में नितेश तिवारी की फिल्म पर प्रतिक्रिया दी. ओम राउत कहते हैं- ‘नितेश बहुत बढ़िया डायरेक्टर हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. मैंने उनकी दंगल देखी है, जो हमारे देश की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. उस फिल्म में सबकुछ जबरदस्त है. आमिर सर की एक्टिंग से लेकर नितेश सर की राइटिंग और डायरेक्शन तक, सब बेहतरीन है.’

‘हर राम भक्त की तरह मैं भी नितेश तिवारी की फिल्म का इंतजार कर रहा हूं. रामायण, प्रभु श्री राम और उनसे जुड़े किसी भी मसले पर चाहे जितनी भी फिल्में बने, चाहे जो बनाए, हम सब उनके साथ खड़े रहेंगे. ये बहुत ही जरूरी है. क्योंकि, ये हमारे महान देश का इतिहास है. हमें ये कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए. जितना हो सके हमें लोगों को ये फिल्म दिखानी चाहिए.’

” isDesktop=”true” id=”6613227″ >

दरअसल, ओम राउत की आदिपुरुष पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं. फिल्म के वीएफएक्स से लेकर मॉडर्न रामायण पेश करने की मेकर्स की कोशिश ने दर्शकों को निराश कर दिया है. पूरे देश में आदिपुरुष की आलोचना हो रही है. विवादों के बाद फिल्म के कई डायलॉग बदल दिए गए हैं. हालांकि, भारी विवादों के बाद भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन 375 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Tags: Adipurush, Bollywood, Bollywood news, Entertainment, Ramayana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें