Gorakhpur में 1500 गरीब बेटियों का होगा विवाह, CM योगी आदित्यनाथ देंगे आशीर्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को 1500 गरीब बेटियों का विवाह
इस सामूहिक विवाह के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे से चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 1500 गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा. इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

समाज कल्याण विभाग के अनुसार गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 1500 पंजीकरण हो चुके हैं. इनमें 68 की संख्या मुस्लिमों की है. प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में दिया जायेगा. 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है. सामूहिक विवाह के इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी. वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 4490 शादियां करा चुकी है.

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है. इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है. आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है. गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली,  गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है. गरीबों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना किसी वरदान से कम नहीं.

Tags: CM Yogi Adityanath, Gorakhpur news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें