
हाइलाइट्स
श्रावस्ती से 80 मजदूरों को गुजरात लेकर के जा रही बस हादसे का शिकार हो गई
एक्सीडेंट में 29 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा में चौबिया इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 113 के पास श्रावस्ती से 80 मजदूरों को गुजरात लेकर के जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. एक्सीडेंट में 29 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ.
हादसे की सूचना मिलते ही सैफई सर्किल के सीओ नागेंद्र चौबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि दुर्घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई. हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है. सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट करा दिया गया है.
.
Tags: Etawah news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 08:24 IST
Author: Up Head Line
Views: 34








