Amethi Crime News: चौधीपुर में 15 दिन पुराना मिला कंकाल, महिला के होने की संभावना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पाण्डेय, अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच पड़ताल में 15 दिन पुराना कंकाल बताया जा रहा है. हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ पहचान व जांच में जुटी गई है.

जानकारी के मुताबिक जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले चौधीपुर से आनंद नगर लिंक मार्ग स्थित नाला के समीप बुधवार को कंकाल पड़ा मिला. कंकाल देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. ग्रामीणों की मानें तो कंकाल 15 दिन पुराना बताया जा रहा है. वहीं कंकाल महिला के होने की संभवाना जताई जा रही है. साथ ही कंकाल के पास से मिले साड़ी, पर्स में 700 से 800 रुपए भी मिले जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है.

वहीं पूरे मामले पर जगदीशपुर कोतवाली इंचार्ज प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आस-पास के साथ अन्य जिलों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की जा रही है. मिले हुए कंकाल को पोस्टमॉर्टम होने के साथ ही पहचान होने के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा जिसके बाद बाद पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जाएगी. पहचान के लिए कंकाल के पास मिले सामानों को सुरक्षित रख गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 08:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें