Rae Bareli News: जमील ने शैलेन्द्र बनकर हिंदू युवती को फंसाया, कोर्ट मैरिज के समय खुली पोल तो किया गैंगरेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

जमील नाम का युवक शैलेन्द्र बनकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया
युवक की हकीकत तब खुली जब कोर्ट मैरेज के समय उसका आधार कार्ड सामने आया

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां जमील नाम का युवक शैलेन्द्र बनकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया. युवक की हकीकत तब खुली जब कोर्ट मैरेज के समय उसका आधार कार्ड सामने आया. जिसके बाद युवती ने शादी से इनकार कर दिया. युवती के विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया. लेकिन किसी तरह जमील के चंगुल से छूटी तो परिजनों के पास पहुंचकर उसने पूरी हकीकत बयान की.

बता दें कि पूरा मामला मिल एरिया थाना इलाके का है, यहां एक गांव की रहने वाली हिन्दू युवती का बोलेरो चालक से प्रेम संबंध हो गया था. बोलेरो चालक ने अपना नाम शैलेन्द्र बताया था. शैलेन्द्र नाम का यह युवक अक्सर युवती को बोलेरो पर बैठा कर ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. बाद में युवती ने शैलेन्द्र पर विवाह का दबाव बनाया तो वह कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लेकर गया. यहां फॉर्म भरते समय उसने आधार कार्ड पर लिखे नाम के अनुसार जमील पुत्र गफ्फार भरा तो हिन्दू युवती के पैरों तले जमीन सरक गई. उसने विरोध किया तो शैलेन्द्र बने जमील ने उसे धमकी दी और बोलेरो पर बैठाकर घण्टाघर स्थित एक कमरे पर ले आया, यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेप किया.

मौका पाकर युवती किसी तरह भागने में सफल हुई. पैदल ही युवती अपने गांव पहुंची और परिजनों को पूरी बात से अवगत कराया. हिन्दू युवती अगले दिन परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची. पुलिस अधीक्षक ने जानकारी होते ही तुरंत एसओ मिल एरिया को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निदेश दिया. मिल एरिया इंस्पेक्टर संजय कुमार ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि एक मामला थाना मिल एरिया का आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है. युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक अपने को शैलेंद्र बताकर प्यार करता रहा. इसके बाद जब युवती ने विरोध किया तो उसके जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने लगे. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Rae Bareli, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें