Petrol Diesel Prices: गाजियाबाद-लखनऊ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पटना में भी बढ़े दाम, देखें अपने शहर का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की गिरावट है. WTI क्रूड 0.09 डॉलर गिरकर 72.44 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.11 डॉलर गिरकर 77.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है. जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था.

आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम हल्के बढ़े हुए दिख रहे हैं. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा बिक रहा है. उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत 43 पैसे बढ़ गई है. इसी तरह बिहार में भी पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 42 पैसे महंगा हो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और एमपी में ईंधन के रेट बढ़े हुए दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sovereign Gold Bond: आपके पास भी है 2 दिन का समय, SBI ने इसमें निवेश करने के बताए 6 फायदे

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price Today: बनारस सर्राफ़ा बाजार में सोने-चांदी का भाव गिरा, जानें आज के दाम

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Tags: Business news, Business news in hindi, Petrol diesel price, Petrol price today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें