22 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वाले करेंगे मौज-मस्ती, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 22 June 2023)

आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और परिजन, मित्र तथा सगे- संबंधी उसमें सहभागी बनेंगे. भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी. स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा. मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है. आनंददायक प्रवास होगा. धन लाभ होगा. दांपत्य जीवन में घनिष्ठता का अनुभव करेंगे.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 22 June 2023)

आप अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्र और अस्वस्थता अनुभव करेंगे. गलत दलीलबाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें. वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है. आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा. गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 22 June 2023)

आज लाभ का दिन है. व्यापार- धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी. नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन में सुख व संतोष की अनुभूति होगी. पत्नी, पुत्र और बुजुर्गों की ओर से लाभ होगा. मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा. मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे. संतान के शुभ समाचार मिलेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More