Sitapur Crime News : आखिर क्यों सीतापुर जिले में माता-पिता ने घोंट दिया अपनी ही बेटी का गला, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संदीप मिश्रा/सीतापुर: यूपी के सीतापुर में नाबालिक लड़की की गला काटकर निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया था. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. नाबालिग बालिका की हत्या में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. पुलिस ने मां बाप को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया है. पुलिस टीम की इस सफलता को लेकर एसपी ने 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है.

सदना थाना क्षेत्र के सहोली गांव में यूकेलिप्टस की बाग में 17 जून की सुबह एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में गर्दन कटी हुई लाश बरामद हुई थी. पहचान न पता चले इसके लिए चेहरे पर भी जख्म मारे गए थे. पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का अभियोग दर्ज करके इस ब्लाइंड मर्डर की तफ्तीश शुरू की. इस पर एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई और जिसमें नाबालिक बालिका की पहचान आशिनी के रूप में हुई. जिसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके माता-पिता ने ही की थी.

प्रेम में बाधा बनी जाति
पूरे मामले को लेकर एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि मृतक बालिका आशिनी अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रह कर घरों में काम करती थी. वहीं जनपद हरदोई का अतरौली निवासी सर्वेश भी काम करता था. सर्वेश अनसूचित जाति का है जबकि आशीनी एससी समुदाय से ताल्लुक रखती थी. लेकिन काम के दौरान दोनों में प्रेम हो गया. इस बात की जानकारी होने पर आशिनी के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आशिनी घर वालों के ही खिलाफ हो गई. इस पर आशिनी के माता-पिता उसे सीतापुर जिले सदना थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव ले आए. वहीं साजिश करने के बाद आशिनी की हत्या कर दी.

राजकुमार की बाइक ने खोला हत्या का राज
घटना का खुलासा करते हुए एएसपी एनपी सिंह ने बताया की दिल्ली से गांव आने के बाद पिता पंकज और मां नीतू ने पुत्री की हत्या की साजिश रची. साजिश के तहत पंकज ने गांव के ही अपने रिश्तेदार राजकुमार की बाइक मांगी और पत्नी सहित दो मासूम बच्चों व पुत्री आशिनी को बाइक पर बैठा कर ले गया और यूकेलिप्टस की बाग में ले जाकर पहले उसकी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की उसके बाद बांके से गला रेत दिया.

पुत्री की शिनाख्त मिटाने के लिए उसके कपड़े उतार कर अपने साथ ले गए थे. एनपी सिंह ने बताया कि कई दिन तक जब पंकज ने राजकुमार की बाइक वापस नहीं दी तो वह पुलिस के पास पहुंचा और पूरी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने पंकज की तलाश शुरू की पुलिस ने एक के बाद एक कड़ी को जोड़ा फिर पंकज और नीतू को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद पंकज और नीतू ने पुत्री की हत्या किए जाने की बात को स्वीकार किया.

मासूम बच्चों के सामने किया बेटी का कत्ल
बताते है जब पंकज अपनी पुत्री की हत्या करने के लिए ले जा रहा था तब पत्नी नीतू के साथ साथ उसके दो मासूम बच्चे एक दो साल का और एक चार साल का बेटा भी था. हत्या के समय पंकज ने उन्हें वही बैठा दिया और उन्ही के सामने आशिनी का कत्ल कर दिया.

Tags: Crime News, Sitapur news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें