अमेठी में घूस लेते कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने किया अरेस्ट, पैमाइश के लिए मांगे थे 5 हजार रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पाण्डेय, अमेठी. उत्तर प्रदेश में सरकार की सख्ती के बावजूद घूसखोरी की घटनाएं कम होने का नाम ले रही हैं. अमेठी तहसील में तैनात कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एंटी करप्शन की टीम कानून को लेकर गौरीगंज कोतवाली पहुंची जहां उसे पूछताछ हुई. टीम की तरफ से पूरे मामले पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी तहसील का है. जहां तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र को अयोध्या इकाई की एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. राजस्व निरीक्षक को लेकर एंटी करप्शन की टीम गौरीगंज कोतवाली पहुंची पूछताछ के बाद मुक़दमा दर्ज करवाया गया.

जानें क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि अमेठी तहसील क्षेत्र के खेरौना गांव में रहने वाले युवक राजीव शुक्ला ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए कई बार राजस्व निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शिकायत की बावजूद इसके राजस्व निरीक्षक ने जमीन की पैमाइश नहीं की और पैमाइश करने के लिए पांच हजार रुपए मांगे. राजीव शुक्ला ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन से की और तय कार्यक्रम के तहत एंटी करप्शन टीम अमेठी पहुंची जिसके बाद राजीव शुक्ला ने तहसील में तैनात दुर्गा प्रसाद मिश्र को पांच हजार रुपए दिए जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. राजस्व निरीक्षक को हिरासत में लेकर एंटी करप्शन की टीम गौरीगंज कोतवाली पहुंची जहां उन पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पूरे मामले पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश ने प्रेस नोट भी जारी किया है और बताया है कि दिनांक 20 जून 2023 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या इकाई द्वारा दुर्गा प्रसाद मिश्र राजस्व निरीक्षक क्षेत्र संग्रामपुर को तहसील अमेठी जिला अमेठी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले पर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 22:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें