Asaram News: आसाराम से क्‍यों डर लग रहा है पीड़‍िता के प‍िता को? पुल‍िस को दी श‍िकायत पर क्‍या कहा…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आसाराम के गुर्गों की उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर शहर में सक्रियता बढ़ने और पीड़िता के पिता का दुष्प्रचार के साथ धमकी भरा चिट्ठी लिखने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की है. यही नहीं आसाराम के निर्दोष करार देते हुए उन्हें झूठा फंसाने की अफवाह फैलाने की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के घर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात किया है.

बताया जा रहा कि आसाराम मामले में पीड़िता के पिता ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि शहर में आसाराम के गुर्गे ऋषि प्रसाद नामक किताब और पंपलेट बांटे हैं. इन पेंपलेट के जरिए आसाराम को निर्दोष करार करते हुए, पीड़िता के पिता को दोषी करार बताया गया है. झूठे प्रचार और धमकी भरे चिट्ठियों के आने के बाद पीड़िता के पिता ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते उन्हें अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा उत्पन्न हो गया है. इसी के चलते ऐहतियातन पीड़िता के आवास पर 4 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि वहां पर पहले से ही सुरक्षाकर्मी तैनात थे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा चल रहे मुकदमों में पैरवी आदि पर जाने के लिए पीड़िता के पिता को अलग से सुरक्षा दी गई है.

वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि हमें पिछले वर्ष मार्च में आसाराम के गुर्गों द्वारा जान से मारने की धमकी का एक पत्र उसके घर पर फेंका गया था, जिसकी हम ने पुलिस में शिकायत की थी परंतु कोई कार्रवाई ना होने के चलते आसाराम के गुर्गों की हिम्मत बढ़ती जा रही है और उनकी गतिविधियां शहर में शुरू हो गई है.

वह बताते हैं आसाराम के गुर्गे शहर में ऋषि प्रसाद नामक किताब और पंपलेट बांटे हैं. गुरु ने लोगों से कहा है कि आसाराम को निर्दोष फंसाया गया है. वह इस मामले में दोषी नहीं है. आपको बता दें कि शाहजहांपुर की रहने वाली एक नाबालिग से आसाराम ने अपने जोधपुर स्थित आश्रम में दुराचार किया था, जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा इस मामले की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद आसाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इसी मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. अब आसाराम जेल में बंद है.

Tags: Asaram news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें