क्या आप भी पीते हैं मिक्स फ्रूट जूस? फायदा पहुंचाता है नुकसान, डॉक्टर से समझें

हाइलाइट्स

जूस में से फाइबर निकल जाता है और फ्रूक्टोज की मात्रा भी अधिक हो जाती है.
इसलिए मिक्स फ्रूट जूस लेने से दांतों में कीड़ें लगने लगेंगे

Mixed Fruit Juice Side Effects: ताजा फल सभी तरह के पौष्टिक तत्वों से भरपूर और कई बीमारियों से रक्षा के लिए जाना जाता है. इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनिरल्स, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं. फलों में हेल्दी फैट भी होता है जो दिल को तंदुरुस्त रखता है. पर आजकल कुछ लोगों फलों की जगह फलों के जूस का सेवन ज्यादा करने लगे हैं. उन्हें लगता है कि जूस से ज्यादा पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति जल्दी हो जाएगी. कुछ लोग हर दिन मिक्स जूस पीते हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के चीजों को तरजीह दी जाती है कि मिक्स जूस से कई तरह की बीमारियों का खात्म हो जाता है. लेकिन यह तथ्य है कि जब फ्रूट से रस निकलता है तो इसमें से कई पौष्टिक तत्व कम हो जाते हैं.

इसके साथ ही जूस में से फाइबर और कुछ अन्य माइक्रोन्यूट्रेंट्स बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा फ्रूट में फ्रूक्टोज प्रचूर मात्रा में पाया जाता है. यह शुगर के प्रकार है. इसलिए ज्यादा मिक्स जूस का सेवन डायबिटीज की समस्या को और अधिक बढ़ा सकता है. इसके साथ ही गर्मी में ज्यादा जूस का सेवन और अधिक खतरनाक हो सकता है.

मिक्स जूस के ज्यादा सेवन से नुकासन
अपोलो अस्पताल बेंगलुरु में चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि मिक्स फ्रूट जूस में सबसे पहले तो बहुत अधिक कैलोरी होती है. करीब एक कप जूस में 117 कैलोरी होती है. इसके साथ ही इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा भी ज्यादा होती है. एक कप जूस में करीब 21 ग्राम शुगर भी होती है. इसलिए जूस का ज्यादा सेवन शरीर के कई चीजों पर असर करता है. ज्यादा शुगर के कारण यह ब्लड शुगर को बहुत तेजी से बढ़ा देता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत नुकसानदेह है.

पाचन को बिगाड़ने वाला
डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि मिक्स फ्रूट से रस निकाल लिया जाता है. बाकी को फेंक दिया जाता है. लेकिन फेंकी हुई चीज में ही फाइबर भरा रहता है. इस तरह यह पौष्टिक से अपौष्टिक हो जाता है. फाइबर पाचन शक्ति के लिए बेहद जरूरी है. लेकिन फाइबर निकलने के लिए कारण यह पाचन के लिए समस्याएं खड़ी करता है. इससे गैस बनने लगती है. इस कारण जो गैस्ट्रिक के मरीज हैं, उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है.

डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि चूंकि जूस में से फाइबर निकल जाता है और फ्रूक्टोज की मात्रा भी अधिक हो जाती है. इसलिए मिक्स फ्रूट जूस लेने से दांतों में कीड़ें लगने लगेंगे और यह लिवर को सही तरीके से हाइड्रेट नहीं रख पाएगा. इस तरह यदि ज्यादा जूस पीते हैं तो कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. बेशक इसका असर तुरंत न दिखें लेकिन बाद में यह बॉडी पर कई तरह से असर करेंगे.

जूस के बजाय साबुत फल खाएं
डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि गर्मी में जूस के बजाय बेहतर होगा कि आप फ्रूट खाएं. फ्रूट में फाइबर की मात्रा ज्यादा रहती है जिसके कारण यह ज्यादा शुगर के असर को कम कर देता है. इसके अलावा फाइबर से अन्य कई तरह के फायदे हैं. उन्होंने कहा कि गर्मी में नारियल पानी, तरबूज, खीरा, नींबू-पानी आदि के सेवन जूस की जगह ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

इसे भी पढ़ें-सिर्फ इतने मिनट की वॉकिंग करें, हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम हो जाएगा कम, समय से पहले मौत का टलेगा खतरा

इसे भी पढ़ें-क्या रनिंग करने से हिप और घुटनों में हो जाता है ऑस्टियोआर्थराइटिस? क्यों न्यू रनर को किया जाता है मना, जानें एक्सपर्ट की राय

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More