
हाइलाइट्स
सोने में ₹360 रुपये की गिरावट
चांदी भी ₹1,200 लुढ़की
मिस्ड कॉल से जानें रेट
Sona-Chandi Ke Bhav: अगर आप सोना (Gold) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार (21 जून, 2023) को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 59,750 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में मामूली तेजी आई है और अब यह 72,300 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 360 रुपये टूटकर 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये लुढ़ककर 72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 360 रुपये के नुकसान के साथ 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,936 डॉलर प्रति औंस और 23.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे.
मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
गोल्ड की वैश्विक कीमतें 3 माह के निचले स्तर पर
21 जून को सोने की वैश्विक कीमतें गिरकर 3 महीने के निचले स्तर पर आ गईं और 1940 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के कारण डॉलर इंडेक्स लगातार ऊंचा बना रहा. फेड के अधिकारियों ने जून में अपनी बैठक में नीतिगत ब्याज दर को स्थिर रखा. उन्होंने संकेत दिया कि दर वृद्धि फिर से शुरू हो सकती है.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold price, Gold price Hindi, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 19:00 IST






