‘करोड़पति की बीवी हूं, हमेशा सुंदर दिखना पड़ता है’, अमीर हाउसवाइफ की अजीब है दिक्कत!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Problems of Being Millionaire’s Wife: आपने लोगों को अपनी गरीबी का दुखड़ा रोते हुए देखा होगा. पैसों की कमी के चलते अच्छा खाने-पहनने का दुख बताते हुए सुना होगा लेकिन शायद ही कभी किसी ने अपनी अमीरी का दुखड़ा भी रोया हो. दुबई में रहने वाली एक करोड़पति हाउसवाइफ की दिक्कत ये है कि उसका पति उसने इतनी चीज़ें लाकर देता है कि उसे हर वक्त अच्छा दिखना होता है.

आपको ये अजीबोगरीब लग रहा होगा लेकिन लिंडा एड्रे नाम की इस महिला ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया है कि वो इतनी अमीर है कि हमेशा उसे सुंदर लगना होता है. चूंकि उसका करोड़पति हस्बैंड हर चीज़ उसके हाथों पर लाकर देता है, ऐसे में वो कैसे सुंदर न दिखे. लिंडा हमेशा ही टिकटॉक पर अपनी रईस लाइफस्टाइल के बारे में बताती रहती है.

‘इतना कुछ है, सुंदर दिखना ही पड़ेगा’
टिकटॉक स्टार लिंडा एंड्रेड दुबई में रहती हैं और एक शानदार ज़िंदगी जी रही हैं. उनकी इस लैविश लाइफ का खर्च उनके करोड़पति हस्बैंड उठाते हैं. वो खुद को ओरिजनल दुबई हाउसवाइफ कहती हैं और टिकटॉक पर उनके पौने 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. 23 साल की लिंडा बताती हैं कि ‘अमीर पति की बीवी होने की सबसे बुरी बात ये है कि हमेशा मुझे 10/10 दिखना होता है. मेरे पति मेरे लिए इतना कुछ खरीद देते हैं. हम हमेशा ही घूमते रहते हैं और मैं थक जाती हूं. लूट होने के खतरा रहता है और खाना इतने तरह का होता है कि पूछिए मत. पति मुझे ड्राइव भी नहीं करने देते.’

महंगे गिफ्ट्स की है भरमार
लिंडा के पति रिकी एंड्रेड ने उनके बर्थडे पर उन्हें 40 लाख से ज्यादा के गिफ्ट्स दिए. उनके अमेरिका और दुबई मिलाकर 3 घर हैं और कई लग्ज़री कार्स हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें गोल्ड डिगर कहे जाने पर कोई शर्म नहीं है. उनके पति रिकी एक डिशवॉशर टेक्नीशियन के तौर पर काम करते थे, जब उनकी मुलाकात उनसे हुई थी. फिर लंबे सफर के बाद वे इतने अमीर हुए हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें