PHOTOS: क्या खास है पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा में, बाकी दौरों से कितनी है अलग? जानें सब कुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में उनका ये छठा अमेरिका दौरा है. लेकिन पीएम मोदी की ये यात्रा अन्य दौरों से काफी अलग है. क्योंकि ये पीएम मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा (State Visit) है. (Photo-@narendramodi)

पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आमंत्रण पर अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं. अमेरिका के विदेश विभाग के अनुसार, राजकीय यात्रा को हाई रैंकिंग वाला दौरा माना जाता है. क्योंकि ये दौरा अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा तय किया जाता है. (Photo-@narendramodi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के बुलावे पर अमेरिका गए हैं. स्टेट विजिट (State Visit) में एक खास बात ये है कि मेजबान देश मेहमान का सारा खर्च उठाता है. इस दौरे पर पीएम मोदी को स्वागत समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई. (Photo-@narendramodi) प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे (State Visit) पर जाने वाले भारत के तीसरे राजनेता और दूसरे प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी से पहले 1963 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और 3 से 5 जून 2009 को तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह भी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे. (Photo-@narendramodi) अमेरिका के विदेश विभाग के अनुसार, उनके देश में पांच तरह के दौरे होते हैं. इनमें ‘राजकीय यात्रा’, ‘आधिकारिक यात्रा’, ‘आधिकारिक कार्य यात्रा’, ‘कार्य यात्रा’ और ‘निजी यात्रा’ शामिल है. राजकीय दौरे (State Visit) पर नेताओं को अमेरिकी राष्ट्रपति खुद आमंत्रित करते हैं. (Photo-@narendramodi) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में ये तीसरे राजकीय दौरे (State Visit) का आयोजन है. पीएम मोदी से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल राजकीय दौरे पर आ चुके हैं. वहीं, अमेरिका में सबसे ज्यादा राजकीय दौरे का आयोजन करने वाले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन हैं. उन्होंने 59 से ज्यादा राजकीय दौरों का आयोजन किया. (Photo-@narendramodi)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें