
हाइलाइट्स
तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में IRCTC चला रहा है भारत गौरव ट्रेन.
स्पेशल ट्रेन से हरिद्वार, ऋषिकेश, माता वैष्णो देवी और वृंदावन का करिए दर्शन.
भारत गौरव ट्रेन से 10 रात 11 दिन में मथुरा, आगरा, अयोध्या की यात्रा कीजिए.
रांची. भारतीय रेलवे के IRCTC की ओर से ‘देखो अपना देश’ के तहत ‘भारत गौरव ट्रेन’ यात्रा शुरू की जा रही है. 11 अगस्त से शुरू होने वाली यह यात्रा 10 रात और 11 दिनों की होगी. यह ट्रेन आपको हरिद्वार, ऋषिकेष, माता वैष्णो देवी, अमृतसर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या का भ्रमण कराते हुए 21 अगस्त को लौट आएगी. ये ट्रेन 11 अगस्त को कोलकाता से खुलेगी. कोलकाता से खुलकर मेचेदा, खड़गपुर, मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया होते हुए रांची पहुंचेगी. रांची से यह ट्रेन झारखंड के बोकारो, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा होते हुए गया की ओर चली जाएगी.
भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% छूट दे रहा है. रेलवे की ओर से इस धार्मिक यात्रा के लिए तीन श्रेणी रखी गयी है. इसमें इकोनॉमिक, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट श्रेणी में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे. इकोनॉमी के स्लीपर में यात्रा का शुल्क प्रति व्यक्ति 17,700रुपये रखा गया है, जबकि स्टैंडर्ड थर्ड एसी में प्रति व्यक्ति 27,400 प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट थर्ड एसी में यात्रा शुल्क 30,300 रुपये होगा. इस शुल्क में ठहरने की सुविधा और भोजन भी शामिल है.
श्रेणी हिसाब से सुविधाएं
* श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम.
* शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन)। इसके अलावा सुबह, शाम चाय और प्रतिदिन दो बोतल पानी.
* घूमने के लिए श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था.
* कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे.
जो भी यात्री रेलवे की इस धार्मिक यात्रा में सफर करना चाहते हैं वह बुकिंग को लेकर दूरभाष संख्या- 8595904082/ 8595904077 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग टिकट की बुकिंग कर सकते हैं.
.
Tags: Best tourist spot, Irctc, Largest pilgrimage place, Pilgrims, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 18:07 IST






