सिंगर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कनाडा से भेजा वॉइस नोट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है. कनाडा में बैठे इस गैंगस्टर ने वायस नॉट भेजकर धमकी दी है, जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दे दी है. पुलिस ने वायस नॉट की जांच शुरू दी है.

गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है और फिलहाल फरार है. उसने इससे पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी. उसने इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी.

Tags: Yo Yo Honey Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें