Chhattisgarh Weather: मानसून के लिए अभी और इंतजार, इस इलाके से हो सकती है एंट्री, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather) में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह-शाम चल रही गर्म हवाओं ने घरों से निकला मुश्किल कर दिया है. अब सभी बस बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं. अब मौसम विभाग ने भी मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग की मानें तो 26 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है, लेकिन इस बार मानसून का एंट्री पॉइंट और डायरेक्श बदल सकता है.

अमूमन छत्तीसगढ़ में हर साल मानसून की एंट्री बस्तर से होती है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून फिर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्री से आगे नहीं बढ़ा है. इस वजह से इसके बस्तर पहुंचने में देरी हो सकती है. फिलहाल झारखंड, ओडिशा और बिहार में बारिश की स्थित बनी हुई है.

बस्तर से होती है मानसून की एंट्री
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल हो सकता है कि बस्तर से पहले प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो जाए या फिर सूबे के उत्तर और पूर्व हिस्से को एक साथ मानसून कवर कर ले. आमतौर पर मानसून बस्तर से एंटर करता है. फिर रायपुर, बिलासपुर होते हुए सरगुजा से लेकर जशपुर तक पहुंचता है. सरगुजा संभाग झारखंड और ओडिशा से लगा हुआ है जहां पहले से बारिश हो रही है. माना जा रहा है कि ऐसे में सरगुजा में बस्तर से पहले बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: टापू पर है अनोखा मंदिर, यहीं से जाता है पाताल लोक का रास्ता, पूजे जाते हैं भोलेनाथ, राम-सीता से भी नाता

कब मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून ओडिशा के कुछ हिस्सों, बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ सकता है. इससे इन इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि 23 जून से प्रदेश के तापमान में कमी आ सकती है. वहीं 26 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.

Tags: Chhattisgarh news, Monsoon, Raipur news, Weather news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More