
शक्ति सिंह/कोटा. कोटा में पहली बार तीन दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार सुबह हुआ. यज्ञ से पूर्व महावीर नगर स्थित शिव ज्योति स्कूल से विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की पुजा कि गई. शोभा यात्रा महावीर नगर स्थित शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल से अग्नीशमन केन्द्र होकर टीवीएस सर्किल होते हुऐ शिवज्योती स्कुल श्रीनाथपुरम पहुंची.
इस कलश यात्रा में 15000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. यज्ञ के लिए देशभर के साधु-संत कोटा आए हैं. आयोजक महेश गुप्ता ने यज्ञ अलीगढ़ से लक्ष्मी श्री यंत्र का मंगाए हैं, जिन्हें विशेष अनुष्ठान कर सभी लोगों को निशुल्क दिया जाएगा. महेश गुप्ता ने बताया कि आसमान से बरसती हुई बूंदों के बीच विभिन्न मार्ग से होती हुई शोभायात्रा में 15000 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुई. साथ में चल रहे 2 बैंड, 15 डीजे, 4 बग्गी, 5 घोड़े, 11 ढोल, ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.
22 जून को यज्ञ का होगा समापन
शोभायात्रा के लिए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और उनकी टोलियां सुरक्षा के लिए तैनात रही. साथ ही चार बग्गीयो में सवार होकर देशभर के विभिन्न स्थानों से आए संत महात्मा भी शामिल हुए. तीन दिवसीय यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ डेढ़ करोड़ से अधिक आहुतियां दी जाएंगी. 22 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी. शोभायात्रा में महामंण्डलेश्वर अवधेश कुमार, शैलेंद्र भार्गव, लक्ष्मीदास हाराज रामधाम, हरिनारायण महाराज आदि शामिल हुए
.
Tags: Kota news, Local18, Rajasthan news, Religion
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 16:20 IST






