International Yoga Day : यह बच्ची 5 साल की उम्र से कर रही योग, अब तक कई वर्ल्ड रिकॉर्ड कर चुकी है अपने नाम


रविन्द्र कुमार/ झुंझुनूं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज विश्व पटल पर हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है. ऐसे में हम आपकों झुंझुनूं की ऐसी बेटी के बारे में बताने जा रहे है जिसकी उम्र महज 5 साल है, लेकिन झुंझुनू निवासी पांच साल की उम्र में योगाभ्यास शुरू कर खुशी सैनी ने अब तकतीन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिए है. खुशी पांच साल की उम्र से योग कर रही हैं. खुशी योग में इतनी पारंगत है कि बड़े-बड़े योगाचार्य भी इनकी योग क्रियाएं देख इनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं.

खुशी क्रिया योग में क्रिया वनकम आसन ( नमस्कार की मुद्रा), मीनासन (मछली मुद्रा), पंबु आसन (कोबरा मुद्रा) और अमरनाथ कोक्कुआसन (बैठे क्रेन पोज) सहित कई योग क्रियाएं आसानी से कल लेती है.खुशी ने महज पांच साल की उम्र में तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं है जिनमे योगाभ्यास में एक बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, दूसरी बार वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड और तीसरी इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस में नाम दर्ज करवा चुकी हैं.इसके साथ ही खुशी को भारत स्वर्ण परिवार द्वारा भारत गौरव सम्मान 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है.

नवलगढ़ में रहने वाली आठवीं कक्षा की बच्ची खुशी सैनी ने योग में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है खुशी सैनी 5 वर्ष की उम्र से योगाभ्यास कर रही हैं. खुशी ने योग करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड बनाए हैं. उल्लेखनीय हैकि खुशी अभी 6 क्लास में पढ़तीहै और खुशी का अगला टारगेट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना है. खुशी ने बताया कि यह तैयारी उसने अपने मामा जी को देखकर की है,उनके मामा अक्सर योगाभ्यास करते थे उनको देख उसे भीजिज्ञासा हुई कि वह भी योग करें.

छोटी सी उम्र में ही खुशी ने योग करना शुरू कर दिया और योग की कठिन से कठिन क्रिया के लिए वह लगातार प्रयासकरती थी. इसके साथ ही खुशी के मामा ने बताया कि खुशी की योग में यह ललक देखकर खुशी को और योग करना सिखाया. धीरे-धीरे खुशी योग करने में इतनी ट्रेंड हो गई कि उसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टिसिपेट करने का मौका मिला और उस दौरान खुशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड बनाए.

Tags: Hindi news, International Yoga Day, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More