Realme ला रहा है सबसे तगड़ा फोन, स्टोर हो जाएंगी 2 लाख से ज़्यादा फोटोज़, बैटरी होगी जबरदस्त

Realme Narzo 60 के जल्द ही भारत आने की उम्मीद की जा रही  है. कंपनी ने आने वाले Narzo फोन को लेकर टीज़र लाइव कर कर दिया है. हालांकि टीज़र में Coming Soon लिखा हुआ, जिसकी वजह से फिलहाल ये कह पाना मुश्किल है कि फोन को कौन सी डेट को पेश किया जाएगा. लीक हुई जानकारी से पता चला है कि रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज की घोषणा अगले महीने की जाएगी.

टीज़र में लिखा है, ‘storage beyond boundaries’, जिसका मतलब ये हो सकता है कि हाई स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है. टीज़र में ये भी बताया गया है कि रियलमी नार्ज़ो 60 सीरीज़ में 2,50,000 फोटोज़ को स्टोर किया जा सकता है.

लीक में बताया गया है कि नए रियलमी फोन को 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. ये उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपनी इस सीरीज़ में एक स्टैंडर्ड और एक प्रो मॉडल को पेश कर सकता है.

हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग ने सुझाव दिया था कि इस नार्ज़ो लाइनअप में से एक फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया जाएगा.

रियलमी नार्ज़ो 60 5G के संभावित फीचर्स…
Realme Narzo 60 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.43-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. ये फोन Mali-G57 MC2 GPU के साथ मिलकर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 SoC से दिए जाने की उम्मीद है.

आने वाले रियलमी फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 13OS के साथ प्री-इंस्टॉल्ड होने की उम्मीद की जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि Realme Narzo 60 को 8GB तक रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश करेगा.

कैमरे के तौर Realme Narzo 60 5G में डुअल कैमरा सेटअप होने की बात की जा रही है. इसमें 2-मेगापिक्सल के पोर्ट्रेट सेंसर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है.

इसके अलावा लीक का दावा है कि नए रियलमी फोन में 33W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होगी.

Tags: Realme, Tech news, Tech news hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More