बिहार में हीट वेव का कहर, जमुई में बीएमपी जवान की मौत, गला सूखने और सीने में दर्द की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हीटवेव की चपेट में आने के बाद 40 साल के बीएमपी जवान की मौत.
गला सूखने और सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल ले गए थे परिजन.
डॉक्टर ने किया मृत घोषित, बांका में तैनात था जवान मनोज रावत.

जमुई. बिहार में चल रही गर्मी और लू (Heatwave) से कई लोगों की जान जा चुकी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में हीटवेव का पिछले एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया है. मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों गंभीर घोषित किया है, हालांकि बीते दिन कुछ जिलो में हुई हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कुछ जिलों में स्थिति अब भी जस का तस है. जमुई ऐसा ही जिला है और यहां बांका में तैनात 40 वर्षीय बीएमपी जवान मनोज रावत की मौत अचानक लू लगने के बाद तबीयत बिगड़ने से हो गई.

जानकारी के अनुसार, बांका में तैनात बीएमपी का जवान अपने कार्यालय के काम से जमुई आ रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई फिर वह अपने घर वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी. घरवाले जब तक उसे अस्पताल ले आते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिस बीएमपी जवान की मौत हुई है वह जमुई जिले के नगर थाना इलाके के लखनपुर गांव का रहने वाला था. जवान की मौत का कारण हीटवेव से लू लगने का बताया जा रहा है.

बीएमपी जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पत्नी गुड़िया देवी का रो- रो कर बुरा हाल है,मृतक जवान के दो लड़की और एक लड़का है. घटना के बारे में मृतक जवान के भाई मुरारी कुमार ने बताया की मनोज बांका में पोस्टेट था, वह किसी काम को लेकर मंगलवार को जमुई आ रहा था, रास्ते में उसका गला सूखने के साथ सीने में दर्द देने लगा, जिसकी सूचना उसने फोन पर दी. सूचना मिलते ही उसे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बारे में बीएमपी पुलिस यूनियन अध्यक्ष अयोध्या सिंह यादव ने बताया कि कुछ सामान लेने के लिए मुख्यालय जमुई आ रहा था. आने के बाद इनकी गला सूखने लगे और इन्हें लू लगने का आभास होने लगा, जिसकी सूचना जवान ने अपने परिजनों को दी. फिर परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया. जवान ऑन ड्यूटी था जो बांका में पोस्टिंग था. वह 2008 से बीएमपी में नौकरी कर रहा था.

Tags: Bihar News, Bihar weather, Heat Wave, Heatwave, Jamui news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें