भंवरलाल के जज्बे को सलाम !रिटायरमेंट के बाद 15 सालों में जीत चुके है 51 मेडल, जानिए सफलता का राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगबीर घणघस/भिवानी . एक कहावत आपने सुनी होगी “चलती का नाम जिंदगी “. जिंदगी रुकने का नहीं चलने का नाम है. अक्सर जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट के बाद घर पर आराम करने की सोचते है उस उम्र में 73 साल के भंवरपाल आज भी दौड़ की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं. उन्होंने कभी अपनी उम्र को अपने शौक पर हावी नहीं होने दिया. देश में जहां भी कोई दौड़ प्रतियोगिता होती भंवरपाल वहां हिस्सा लेने पहुंच जाते.

73 वर्षीय भंवरपाल पहले सेना में कार्यरत थे. सेना से रिटायर्ड होने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में नौकरी करने लगे. जब यहां से 58 साल की उम्र में रिटायर हुए तो एक दिन रेवाड़ी के खिलाड़ी मदन सिंह से उनकी मुलाक़ात हुई. दोनों के बीच हुई बातचीत ने उन्हें अपनी सेहत की देख-रेख और दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इस घटना के बाद भंवरपाल ने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक मेडल पर अपना कब्जा करते गए.

रिटायरमेंट के बाद जीत चुके है 51 मेडल
भंवरलाल रिटायरमेंट के बाद से अब तक 15 सालों के अंदर 51 मेडल जीत चुके हैं. उनका कहना है कि शुरूआत में उन्होंने हरियाणा में जिला स्तर पर हुई बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया. इसके बाद अन्य प्रदेशों में भी गए. इसके बाद देश में कहीं भी बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता का पता चलता तो वो वहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच जाते है .भवंरपाल हरियाणा के सिरसा, हिसार व करनाल समेत देश के अन्य शहरों जैसे त्रिवेंद्रम, बड़ौदा, पंचवटी, गुंटूर, देहरादून में भी कई दौड़ प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं

डाइट पर रखते है विशेष ध्यान
भंवरलाल का कहना है कि सेहत का सबसे बड़ा राज खाना होता है. ऐसे में अपने खाने का खास ध्यान रखते हैं. कभी कुछ ऐसा नहीं खाते जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो. वो बताते हैं कि वो रोज आधा किलो दूध पीते हैं. आधा किलो फल खाते हैं. जूस पीते हैं, सामकिया और मूंग की दाल खाते हैं. इसके साथ ही जब दौड़ने जाते हैं तो नीम,शीशम,बेरी,पीपल और गिलोय के पते भी जरूर खाते हैं. इसके अलावा भवंरपाल रोज़ सुबह-शाम एक एक घंटा दौड़ का अभ्यास करते हैं. ख़ास बात ये है कि बुजुर्ग भवंरपाल को इस उम्र में दौड़ता देख गांव के कई युवक और बच्चे भी उनके साथ दौड़ लगाने लगे हैं.

Tags: Bhiwani News, Haryana news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें