‘कटार कमरिया’ फेम खुशबू तिवारी KT ने शेयर किया ‘हमार दुल्हा’ का वीडियो, बुरी तरह पिट गया गाना, नहीं मिले व्यूज!


#Video| Hamar Dulha | #Khushbu Tiwari KT | #Lovely Kajal| Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी सिने संगीत की दुनिया में अपनी बुलंद आवाज से राज कर रही लाखों दिलों की धड़कन सिंगर खुशबू तिवारी केटी का जब भी कोई गाना आता है तो धमाल मचाता है. उनका रैप सांग भी खूब पसंद किया जा रहा है और अब उन्होंने अपना एक नया गाना जारी किया है. हाल ही में खुशबू तिवारी का गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत हमार दूल्हा फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इसका ऑडियो और वीडियो काफी मजेदार बताया गया था लेकिन इस पर लोगों के उतने व्यूज नहीं आए.

गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस लवली काजल ने परफॉर्मेंस दिया है और उन्होंने अपनी नजाकत व अदाओं से बिजली गिराने की कोशिश की हैं. उनका डांस मूवमेंट भी ठीक ठाक हैं लेकिन लोगों को ये गाना कुछ खास रास नहीं आया. गाने के वीडियो में अपने प्रेमी को उलाहना देते हुए प्रेमिका लवली काजल कहती है कि ‘तू का सोचला कि छोड़बा त मरि जाइब, प्यार में हद से हम गुजरि जाइब, तोहार सोच रहे गलत बाबू अब पछतइबा… घरे कार्ड भेजवाइब, हम तोहके बोलाइब, हमरा दूल्हा के देखे जरूर आइहा…’ गाने का वीडियो में हीरो के साथ हीरोइन की जोड़ी बिल्कुल भी नहीं जम रही और न ही इसके कोई खास लोकेशन है. यही वज है कि खुशबू का ये गाना बुरी तरह से पिट गया है.
” isDesktop=”true” id=”6604431″ >

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से जारी हुई लोकगीत ‘हमार दुल्हा’ को अपनी खास अंदाज में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है. इस गाने को लिखा है गीतकार यादव राज ने और संगीतकार अभिराम पांडेय हैं जबकि निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इसके निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट, एडिटर मीत जी हैं. गाना को रिलीज हुए 5 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक ये 2 लाख व्यूज भी नहीं ला सका. इसे अब तक सिर्फ 1. 5 लाख लोगों ने ही देखा है.

हालांकि, खुशबू तिवारी के रैप सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है. केटी के नया रैप सॉन्ग ‘कटार कमरिया’ को भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है जिसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसमें हीरोइन के रॉकिंग लुक को भी लोग पसंद कर रहे हैं. ‘कटार कमरिया’ सॉन्ग को सिंगर एंड रैपर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है जबकि इसके लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं. इसका संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है और गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. इसके निर्देशक आर्यन देव है जबकि इसके कोरियोग्राफर पंकज कटी, एडिट पंक्क़ज साव और डीआई रोहित ने किया है.

Also Read: बादशाह, हनी सिंह ही नहीं भोजपुरी की ये फीमेल सिंगर भी हैं सुपरहिट रैपर, ब्लॉकबस्टर हुआ ‘कटार कमरिया’, VIDEO

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri gaana

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More