फतेहगढ़ जेल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

फर्रुखाबाद

डीजी जेल एसएन साबत जी के दिशा निर्देशन , एआईजी  चित्रलेखा सिंह एवम डीआईजी जेल  शिवहरि मीणा जी के पर्यवेक्षण में आज जिला कारागार फतेहगढ़ में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया । योग कार्यक्रम का उद्घाटन नरेंद्र प्रकाश जी एडीजे , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दीप प्रज्वलन करके किया ।योग गुरु श्री सत्यपाल सिंह, प्रशिक्षक श्री विवेक यादव, प्रशिक्षक आअजीत पाल सिंह, प्रशिक्षक  मोहित कटियार, प्रशिक्षक  अभिलाख सिंह ने पुरुष बंदियों को योगासन एवम योग क्रिया कराई गई एवम महिला कक्ष में महिला जेल वार्डर कु.नगमा, रोहिणी एवम कु जोली ने महिला बंदियों को योग अभ्यास कराया गया । एडीजे नरेंद्र प्रकाश ने योग के महत्त्व को बताते हुए कहा कि योग के माध्यम से शरीर को निरोग रखा जा सकता है। प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति का दिल और दिमाग दोनो ही स्वस्थ रह सकते हैं

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More