महिला MLA ने जूनियर इंजीनियर का पकड़ा कॉलर, ‘नालायक’ कह कर जड़ा थप्पड़, देखें वायरल VIDEO

मुंबई. महाराष्ट्र की एक निर्दलीय महिला विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ना सिर्फ एक जूनियर इंजीनियर का कॉलर पकड़ा हुआ है, बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ भी मारती हैं. वीडियो में महिला विधायक ने इंजीनियर को ‘नालायक’ भी कहा है.

ठाणे जिले के मीरा भायंदर से विधायक गीता जैन ने इंजीनियर को तब थप्पड़ मारा जब मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकारियों ने एक घर से कब्जाधारियों को बेदखल कर दिया और बिना सूचना के ढांचे को गिरा दिया. अब उस घर में रहने वाले महिला व बच्चों समेत सभी लोग सड़क पर रहने को विवश हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More