‘मैं अगर-मगर वाला कप्तान नहीं..’ हार के बाद भी स्टोक्स के तेवर तीखे, सवाल उठाने वालों की बोलती बंद की

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट में 2 विकेट से हराया
बेन स्टोक्स ने जल्दी पारी घोषित करने के फैसले का किया बचाव

नई दिल्ली. इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस नतीजे के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की पहली पारी जल्दी घोषित करने के फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही. लेकिन, स्टोक्स को इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने मैच हारने के बाद अपने इस फैसले का बचाव किया. इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि हमने कोई गलती नहीं की थी. आगे भी हम इसी अंदाज में क्रिकेट खेलेंगे.

बता दें कि कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले दिन ही इंग्लैंड की पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी. उस वक्त जो रूट 118 रन बनाकर खेल रहे थे और दूसरे छोर पर ओली रॉबिन्सन थे. इंग्लैंड के पास अपने उस स्कोर में कुछ और रन जोड़ने का मौका था, लेकिन स्टोक्स ने सबको चौंकाते हुए पारी घोषित कर दी थी. इंग्लैंड के कई पूर्व कप्तान और खेल के जानकार स्टोक्स के इस फैसले को इंग्लैंड की हार की वजह मान रहे. लेकिन, स्टोक्स ने साफ कर दिया कि वो आगे भी इसी अंदाज में खेलेंगे.

आगे भी इसी अंदाज में खेलूंगा: स्टोक्स
बेन स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर हम आगे भी इसी स्थिति में रहे? और 20 मिनट का ही खेल बाकी होगा तो मुझे 398/6 के स्कोर पर ही पारी घोषित करने में खुशी होगी.”

‘मैं अगर-मगर वाला कप्तान नहीं’
इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, “हमने इसे ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसने के एक मौके के तौर पर देखा और फैसला लिया. कोई भी बल्लेबाज आखिरी 20 मिनट में बल्लेबाजी नहीं करना चाहता है. हमने सोचा कि हमारे पास उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर पर हावी होने का मौका था.साफ कर दूं कि मैं जिस तरह का क्रिकेट खेल रहा हूं, उसमें आगे भी बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है. कौन जानता था? हो सकता था कि हम अतिरिक्त 40 रन और बना लेते या 2 गेंद में 2 विकेट गिर जाते. मैं अगर-मगर वाला कप्तान नहीं हूं. मुझे पारी जल्दी घोषित करने पर कोई पछतावा नहीं है.

48 घंटे में ही टूट गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, छक्के से पूरी की सेंचुरी, क्रिकेट के ‘सिकंदर’ का जवाब नहीं

ईशान किशन या केएस भरत? वेस्टइंडीज में किसे और क्यों मिलना चाहिए मौका, इंग्लैंड से सबक ले सकता है भारत

कमिंस-नाथन ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत
इंग्लैंड के पहली पारी 393/8 रन के स्कोर पर घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (141) रन की मदद से 386 रन बनाए थे. इस तरह से इंग्लैंड को पहली पारी में 7 रन की ही बढ़त मिली थी. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 273 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य दिया था. इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 227 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, कप्तान पैट कमिंस (44) और नाथन लॉयन (16) रन के बीच 9वें विकेट के लिए हुई 55 रन की साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से टेस्ट जीत लिया और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली.

Tags: Ashes, Ben stokes, ENG vs AUS, Pat cummins

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More