
कैलाश कुमार/बोकारो. बोकारो के सेक्टर 4 दिल्ली पब्लिक स्कूल विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र अमृत ने बोकारो का मान बढ़ाया है. अमृत ने कुछ महीने पूर्व परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपना सुझाव पोर्टल पर भेजा था. जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा अमृत के सुझाव को चयनित कर उसे और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से द्वारा प्रधानमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है.
अमृत ने पोर्टल पर स्कूली बच्चों पर बढ़ते पीयर प्रेशर और इसके प्रभाव के बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा की थी. साथ ही पीयर प्रेशर से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला था. जैसे अभिभावक द्वारा अपने बच्चों पर लगातार दूसरों बच्चों के तुलना पर बुरा असर पड़ता. बच्चों को अत्यधिक मानसिक तनाव से जूझना पड़ता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा पत्र में अमृत को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. अगले 25 वर्षों में देश में युवाओं को राष्ट्र प्रगति और योगदान को महत्वपूर्ण बताया है. लोकल 18 झारखंड से बातचीत में अमृत ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रशंसा पत्र भेजा है. उनका हौसला बढ़ाया है.
अमृत बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा पत्र में अमृत को स्नेह और आशीष दिया है. विचार साझा करने के लिए धन्यवाद किया साथ ही अगले 25 वर्षों में युवाओं के राष्ट्र निर्माण के प्रति भागीदारी और योगदान के बारे में चर्चा की. अमृत ने बताया कि उनका लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है. पत्र मिलने के बाद अमृत के परिवार में काफी खुशी है. अमृत मुख्य रूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं. बोकारो सेक्टर 4 में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं. अमृत के पिता अभ्यंकर कात्यायन केमिस्ट के तौर पर काम करते हैं. वही उनकी माता बबीता गृहिणी है. उनके पिता अभ्यंकर ने बताया कि यह उनके लिए बहुत ही गौरव की बात है कि अमृत को प्रधानमंत्री के द्वारा प्रशंसा पत्र मिला है. वहीं बोकारो सेक्टर 4 डीपीएस विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस गंगवार ने अमृत को बधाई और शुभकामनाएं दी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 10:16 IST






