गोदाम के पास खड़ी चार पहिया व 2 पहिया वाहन जले,निजी अस्पताल की बिल्डिंग हुई प्रभावित,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्नीचर गोदाम के लगी आग:गोदाम के पास खड़ी चार पहिया व 2 पहिया वाहन जले,निजी अस्पताल की बिल्डिंग हुई प्रभावित,

कौशांबी। मंझनपुर कस्बे से सटे पेट्रोल पंप के सामने फर्नीचर गोदाम में देर रात आग लग गई। आग लगने से आसपास खड़े चार पहिया व दो पहिया वाहन जल गए। बेकाबू आग से निजी अस्पताल की बिल्डिंग को भी चपेट में ले लिया है। आग को काबू में करने के लिए दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर काम कर रही है। भीषण अग्निकांड को देखने के लिए सड़क पर लोगों का मजमा लग गया है। रिसक्यू ऑपरेशन को देखने के लिए खुद मौके पर पहुंचे है।

मंझनपुर थाना क्षेत्र के करारी मंझनपुर रोड पर एमएस फिलिंग सेंटर है। जिस के ठीक सामने मोहम्मद हसीब में नाज फर्नीचर के नाम से फर्नीचर का शोरूम का गोदाम बना रखा है। स्थानी चश्मदीद के मुताबिक, रात करीब 11 बजे बिजली के तार से चिंगारी उठी। जो सीधे पोल के नीचे खड़ी सीएनजी चार पहिया वाहन पर गिरी। वाहन में आग लग गई जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पास की फर्नीचर की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू आग से फर्नीचर का गोदाम धू-धू कर जलने लगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया जबकि फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में करने के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं फिलहाल फायर कर्मी दो दमकल की गाड़ियों से आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन 1 घंटे बाद भी आग नियंत्रण में नहीं आ सकती है।

बेकाबू आदमी फर्नीचर गोदाम से सेटिंग एक बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है जिसमें चल रहे निजी अस्पताल के मरीज भी प्रभावित हुए हैं हालाकी अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है अस्पताल के मरीजों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

फर्नीचर गोदाम में लगी आग के हालात को देखने के लिए डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं रेस्क्यू ऑपरेशन सहित सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं अफसरों का दावा है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा फिलहाल आग से आर्थिक नुकसान बड़ी तादाद में हुए हैं लेकिन जनहानि की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें