UP Weather Update: 3 घंटे बारिश से लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गर्मी से राहत, अभी और होगी बरसात!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रात तीन बजे से लेकर सुबह छह बजे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. लखनऊ के आसमान पर काले बादल छाये हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. तीन घंटे की हुई बारिश के कारण यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि, पिछले दिनों लखनऊ शहर का अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वो अब लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. यहां के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.

लखनऊ मौसम केंद्र ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई थी. गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी

उन्होंने कहा कि गरज व चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी. मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्री-मानसून बारिश भी इसी बीच होगी. तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि लखनऊ मौसम केंद्र लगातार बदल रहे मौसम की मॉनिटरिंग कर रहा है. लखनऊ में आधी रात को हुई गरज चमक के साथ तेज बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो चुका है. यह फिलहाल जारी रहेगा.

इन जिलों के लोगों को भी राहत

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश होगी. इससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी. फिलहाल गुरुवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. कानपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, वाराणसी में अधिकतम तापमान 39, झांसी में 32 से 35, मुरादाबाद में 36, आगरा में 33, अलीगढ़ में 34, इटावा में 30, बरेली में 33, बांदा में 33, मेरठ में 36, प्रयागराज में 37, चित्रकूट में 34 और अयोध्या में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

Tags: Heat Wave, Local18, Lucknow news, Lucknow rain, Rainfall, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें