International Yoga Day: सीएम शिवराज का ऐलान- स्‍कूलों में दी जाएगी योग की शिक्षा, बोले- पीएम मोदी रोज करते हैं योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति ने कहा मैं संस्कारधानी में आकर धन्य हो गया
सीएम शिवराज ने योग को लेकर किया बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश के सभी स्‍कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य

पवन पटेल

जबलपुर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गैरिसन ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे. सीएम शिवराज ने इस दौरान प्रदेश के सभी विद्यालयों में योग शिक्षा को अनिवार्य करने की बात भी कही है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में विशेष रुप से शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जबलपुर की तारीफ करते हुए कहा की संस्कारधानी में आकर मैं धन्य हो गया और जबलपुर आना मेरे जीवन का यादगार पल बन गया है. उन्होंने पीएम मोदी के योग को लेकर दुनिया को जागृत करने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर प्रयास करते हुए योग को पूरे विश्व मे अलग पहचान दिलाई है.

सीएम ने अपने भाषण में क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व योगमय हो गया है और इसके लिए हम पीएम को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाया. रामचंद्र मिशन ने 40156 गांवों में योग का प्रशिक्षण दिया है, उनका भी धन्यवाद. आज जबलपुर ही नहीं पूरा मध्यप्रदेश और देश योगमय है. योग हजारों वर्षों से हमारी चेतना में था.

पीएम रोजाना करते है योग
सीएम शिवराज ने पीएम के लगातार कार्य करने को लेकर कहा कि पीएम रोज योग करते हैं, इसलिए 20 – 20 घंटे काम करते हैं. मैं भी रोज योग करता हूं. उन्होंने कहा कि ये तेरा है, ये मेरा है, ये छोटी सोच है. वसुधैव कुटुंबकम्, प्राणियों में सद्भावना, विश्व का कल्याण हो ये भारत का मूलमंत्र है, लेकिन कल्याण की पहली शर्त है निरोगी काया मगर क्या बीमार आदमी सुखी रह सकता है. निरोग रहने के लिए योग जरूरी है. हम रोज अभ्यास नहीं करते हैं इसलिए हम रोगी हो जाते हैं और देश पर बोझ बन जाते हैं. रोगी होना भी देश के लिए नुकसान दायक है, लेकिन एक ही दिन बस योग करना है बल्कि रोज करना है. इसलिए हमने यह संकल्प लिया है कि स्कूलों में भी योग की शिक्षा दी जाएगी.

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कही यह बात
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि नर्मदा के तट रानी दुर्गावती की जमीन पर आकर मैं अभिभूत हूं और जबलपुर आना मेरे जीवन के यादगार पल बन गया है. उन्होंने कहा कि योग दिवस सिर्फ एक दिन का नही है बल्कि रोज का है. पीएम ने विश्व पटल पर प्रयास करते हुए योग को पूरे विश्व मे अलग पहचान दिलाई है. 27 सितंबर 2014 की इस पहल को पूरी दुनिया का समर्थन मिला और 11 दिसंबर 2014 को यूनाइटेड नेशंस द्वार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा की गई. योग के लिए जो प्रयास किया गया वो सफल साबित हुआ. 21 जून का महत्त्व इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज का दिन सबसे लंबा होता है. आज भारत और दुनिया के हर देश मे ये पर्व मनाया जा रहा है. हींग लगे, ना फिटकरी और रंग चोखा आए यही योग का मूलमंत्र है.

Tags: International Yoga Day, Jabalpur news, Jagdeep Dhankar, Mp news, Shivraj singh chauhan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें