जाति है कि जाती ही नहीं, झांसी में दलित महिला पर ठाकुर का कहर, मंदिर की सफाई करने से रोका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अश्वनी कुमार, झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंदिर में साफ-सफाई करने वाली महिला ने पुलिस अधिकारियों को गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया कि गांव का ही रहने वाला दबंग युवक मंदिर के सामने से निकला था. इस दौरान उसने दबंग को अपने हाथ से बनाकर तम्बाकू खाने के लिए दिया. इस पर दबंग युवक ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई तंबाकू मुझे देने की. तुम्हारे हाथ से बनी तंबाकू मैं खा ही नहीं सकता.

इतना ही नहीं उल्टे दबंग ने थप्पड़ भी मार दिया. इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि उसी दबंग ने ही नहीं थप्पड़ मारने के कुछ दिन बाद मंदिर में साफ-सफाई नहीं करने की चेतावनी देते हुए मंदिर से भगा दिया.

इस पूरे मामले में एसपी ग्रामीण गोपी नाथ सोनी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. महिला ने दो प्रार्थना पत्र दिए हैं जिसमें पहले प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दबंग जो खुद को गांव का ठाकुर कहता है कि उसको अपने हाथ से बनी तंबाकू दिया, इस पर दबंग ने महिला को थप्पड़ मार दिया. अब जब उसे मंदिर में साफ सफाई भी नहीं करने दे रहा है.

छुआछूत के मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी दबंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी धरपकड़ के लिए दो टीमों का लगा दिया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें