ऑप्टिकल भ्रम वाली तमाम तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. जिसमें छुपी चुनौती को सुलझाना लोगों को बेहद पसंद है. हालांकि चुनौती वाली हर तस्वीर एक सी नहीं होती. कहीं ढेर सारे जानवरों में कुछ अलग सा खोजने को मिलता है तो कही किसी आकृति में इंसानी छवि तलाशने की चुनौती होती है. लेकिन कुछ तस्वीरें अपने भीतर कुछ ऐसा छुपाती है जिसे पढ़ना नामुमकिन होने लगता है. असल में एक जैसे कई शब्दों के बीच चालाकी से छुपाए अलग शब्द को नज़रे पकड़ ही नहीं पातीं. जो बन जाता है एक बेहद मुश्किल ऑप्टिकल भ्रम चैलेंज.
Fresherslive ने एक बार फिर एक ऐसा ऑप्टिकल भ्रम पेश किया है जो आंखों के साथ दिमाग भी चकरा देंगे. ढेर सारे Dell के बीच आपको खोजना है Deil. ये चुनौती आसान नहीं. फिर भी 18 सेकंड में आपकों शब्द जाल वाली चुनौती सुलझानी होगी. जो आपको ज़बरदस्त कन्फ्यूज कर रही होगी.
Dell के बीच आपको खोजना है Deil
चुनौती के तौर पर पेश की गई तस्वीर में अंग्रेजी का एक अलग शब्द खोजने के लिए आपको केवल 18 सेकंड का ही वक्त मिलेगा. जिसने भी इस तस्वीर में अंग्रेजी का शब्द खोजने की कोशिश की, उसका सिर चकरा गया. असल में लोगों को कंफ्यूज़ करने के लिए आर्टिस्ट ने उस तस्वीर में ढेर सारे Dell के बीच कहीं चालाकी से Deil छुपा दिया. जिसे एक बार में देख पाना किसी के बस की बात नहीं. तस्वीर बड़ी समझदारी बनाई गई है. जो लोगों को दिमाग को चकराने लगी होगी.
क्या आपको दिखा Dell के बीच Deil ?
शब्द पहेली ने उलझाया दिमाग
इस तस्वीर को सभी उम्र वर्ग के लिए एक पहेली के रूप में साझा किया गया था. मगर ऐसा देखा गया है कि मात्र 2% लोग ही Dell शब्द से भरी इस तस्वीर में एक अलग शब्द Deil को ढूंढ पाने में सफल हो पाते हैं. दिमाग को झकझोर देने वाले शब्द को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन थोड़ी सी एकाग्रता से आप इसे तय वक्त के भीतर सुलझा सकते हैं. जो लोग इस चुनौती को तय वक्त में पार कर लेंगे, वो जीनियस कहलाएंगे, लेकिन जो अब तक अलग शब्द की तलाश नहीं कर पाए, वो ऊपर दी गई तस्वीर में वो शब्द देख सकते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 08:11 IST






