
मुंबई. एक्टिंग का सबसे मुश्किल काम है लोगों को हंसाना. इसीलिए दुनिया के सबसे बड़े कॉमेडियन चार्ली चैपलिन को भी लोग आज भी याद करते हैं. सिनेमा में कॉमेडी का एक लंबा इतिहास रहा है. हर दौर में कुछ शानदार लोग आए और उन्होंने अपनी कलाकारी से लोगों के पेट में गुदगुदी मचा दी. सिनेमा के इन दौर में बेहतरीन कॉमेडी एक्टर्स भले ही पैसा और शोहरत में पीछे रह गए हों, लेकिन 21वीं सदी के सिनेमा में ऐसा नहीं है. अब कॉमेडियन्स की कमाई इतनी है कि कई सुपरस्टार्स भी उनका मुकाबला नहीं कर पाते.
1-सुनील ग्रोवर: कपिल शर्मा शो में डॉक्टर गुलाटी का किरदार निभाने के बाद मशहूर हुए सुनील ग्रोवर हर एपिसोड का लाखों रुपये चार्ज करते थे. सुनील ग्रोवर ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. कॉमेडी से पहले सुनील ग्रोवर कई हिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं. अब सुनील कॉमेडी के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में एक एपिसोड का 10-12 लाख रुपये लिया करते थे.
2-भारती सिंह: कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भारती सिंह ने कॉमेडी रियालिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके साथ ही भारती कई फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं. भारती भी अब करोड़ों रुपयों की कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह हर एपिसोड के 6-7 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैंय
3-कीकू शारदा: कपिल शर्मा के शो से फेमस हुए कीकू शारदा बॉलीवुड में लंबे समय से एक्टिंग कर रहे हैं. लेकिन कीकू शारदा एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं और लाखों दिलों पर राज करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीकू शारदा कपिल शर्मा के शो में हर एपिसोड के 5-7 लाख रुपये की फीस लेते हैं.
4-कृष्णा: कॉमेडी शो की जान माने जाने वाले कृष्णा ने भी बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. अब कृष्णा देश के नामी कॉमेडियन बन गए हैं. कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा हर एपिसोड के 10-12 लाख रुपये चार्ज करते हैं.
5-राजपाल यादव: राजपाल यादव ने एनएसडी से एक्टिंग सीखी और बेहतरीन किरदार निभाए हैं. लेकिन अपनी कद काठी की वजह से कॉमेडी के किंग बन गए राजपाल यादव फिल्मों में भी कॉमेडी करने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव फिल्मों से करीब 4 करोड़ साल भर में कमा लेते हैं.
.
Tags: Comedian, Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 06:30 IST






