इनोवा और अर्टिगा के छक्के छुड़ा रही से सस्ती 7 सीटर कार, माइलेज के सामने ऑल्टो भी नत्मस्तक

हाइलाइट्स

मार्केट में सस्ती 7 सीटर कारों की अच्छी डिमांड है.
7-सीटर कारें पैसेंजर और कार्गो वर्जन में इस्तेमाल होती हैं.
देश में मारुति की ये सस्ती 7-सीटर कार खूब बिक रही है.

Best Selling 7-Seater Car: देश की सबसे बड़ी कार मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी लगभग हर सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम किए हुए है. बजट कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी, हैचबैक या एमपीवी हर जगह मारुति की कारों ने अपना लोहा मनवाया है. एक तरफ स्विफ्ट, वैगनआर और बलिनो जैसी कारें हैं जिनका कोई मुकाबला आज तक नहीं कर सका है, वहीं अब एमपीवी सेगमेंट में भी मारुति ने अपने झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं. 7 सीटर कारों की बात करें तो Ertiga और XL7 कंपनी की एमपीवी हैं. वहीं एक कार ऐसी भी है जो बहुत की कम दाम में 7 सीटर का मजा भी देती है और माइलेज में तो इसके आगे कई बजट कारें भी फेल हैं.

हम बात कर रहे हैं मारुति ईको (Maruti Suzuki Eeco) एमपीवी (मल्टी पर्पस व्हीकल) की, जिसकी हर महीने शानदार बिक्री चल रही है. मारुति ईको एमपीवी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार है जिसकी हर महीने तकरीबन 12,000 यूनिट्स बिक रही हैं. मारुति ईको की पिछले तीन महीनों की सेल्स को देखें तो, यह मार्च में 11,995 यूनिट्स, अप्रैल में 10,504 यूनिट्स और मई में 12,818 यूनिट्स बिकी है. वहीं इसके मुकाबले में अर्टिगा 10,528 यूनिट्स और एक्सएल6 केवल 3,577 यूनिट्स ही बिकी है.

Eeco क्यों है इतनी पसंद?
कंपनी ईको को प्राइवेट और कार्गो वेरिएंट में बेचती है. इस वजह से इसे कई तरह के इस्तेमाल में लाया जा सकता है. यह 7-सीटर कार मार्केट में डिलीवरी वैन, स्कूल वैन और एम्बुलेंस के तौर पर काफी पसंद की जाती है. इसके अलावा इस कार में मिलने वाला बड़ा इंटीरियर स्पेस भी इसकी खास वजह है. वहीं, फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट में आने से इसमें जबरदस्त माइलेज भी मिलती है. अच्छी माइलेज के वजह से कमर्शियल इस्तेमाल में यह अच्छा मुनाफा भी देती है. इसके अलावा इसकी कम कीमत भी इसके बिकने की खास वजह है. मारुति ईको के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत केवल 5,21,700 रुपये से शुरू हो जाती है और टॉप वेरिएंट के लिए 6,53,000 लाख रुपये तक जाती है.

इंजन, पॉवर और फीचर्स
मारुति ईको में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81PS की पॉवर और 104.4Nm जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड मनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. पेट्रोल में इसकी माइलेज 19.71kmpl है, जबकि सीएनजी में यह 26.78km/kg की माइलेज दे सकती है.

फीचर्स की बात करें, तो इसमें डिजीटल स्पीडोमीटर, एसी के लिए रोटरी डायल, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, मैनुअल एसी और एक 12V चार्जिंग सॉकेट जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं. वहीं सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं.

Tags: Auto News, Auto sales, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More