Cyclone Bipayjoy: मध्य प्रदेश में बिपरजॉय का असर, भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिले भीगे, IMD ने जारी की चेतावनी


भोपाल. अरब सागर से उठे तूफान ने गुजरात और राजस्थान में जमकर कहर मचाने के बाद अब मध्य प्रदेश की ओर रुख किया है. बीते दो दिनों से इसका असर चंबल संभाग के साथ प्रदेश के अलग-अलग शहरों में देखने को मिला है. बीती शाम राजधानी भोपाल में भी अचानक बदले मौसम के बाद तेज बारिश का दौर देखने को मिला जो कि काफी देर तक चलता रहा. वहीं इसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान से सटे जिलों में सबसे ज्यादा देखने को मिला है.

इस चक्रवर्ती तूफान का असर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिला, जिसके चलते भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर संभाग में जोरदार बारिश देखने को मिली है. मौसम वैज्ञानिक केंद्र भोपाल ने अगले 4 दिन तक प्रदेश के करीब 60% से ज्यादा हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिनों के अंदर मानसून भी दस्तक दे सकता है.

इन जिलों में देखने मिला तूफान का असर
मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में तूफान का असर देखने को मिला है. ग्वालियर-चंबल और भोपाल संभाग में बीती शाम बिपरजॉय तूफान का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जिसके कारण तेज बारिश हुई. इसके अलावा इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर, अशोकनगर, सागर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, नीमच, रतलाम, मंदसौर, बुरहानपुर और खंडवा में भी बारिश दर्ज की गई.

Biparjoy Updates: ग्‍वालियर-चंबल संभाग में बिपरजॉय चक्रवात का असर, तेज हवा के साथ हो रही बारिश, नदी-नाले उफनाए 

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों के लिए अगल 4 दिन का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें राजस्थान से लगे इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 60 किमी से ज्यादा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दो इंच से ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटे में भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश हो सकती है.

24 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभान के अनुसार 24 जून तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके कारण कई जिलों में जमकर आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है. 22 जून को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरीया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना और छिंदवाड़ा में बारिश हो सकती है.

Tags: Bhopal news, Cyclone Biparjoy, Mp news, MP weather

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More