Aligarh News: अब इंस्टाग्राम पर ‘लव जिहाद’! जाहिद ने आर्यन बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, और फिर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अलीगढ़ में स्टाग्राम पर एक युवती लव जिहाद की शिकार हुई है
आर्यन बनकर जाहिद ने युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया
फिर परिवार को बेहोश कर नगदी और जेवर संग भागने की थी कोशिश

अलीगढ़. अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्टाग्राम पर एक युवती लव जिहाद की शिकार हुई है. आर्यन बनकर जाहिद ने युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद युवती परिजनों को बेहोश कर प्रेमी संग भागने ही वाली थी कि उसकी योजना फेल हो गई. अब इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती मेरठ के गैर समुदाय के युवक के प्यार में ऐसी फंसी की उसने परिवार को बेहोश कर भागने की योजना बना ली. उसने परिजनों को शिकंजी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलानी चाही, मगर शिकंजी उसकी बड़ी बहन ने पी और जब उसे नशा हुआ तो परिवार को संदेह हुआ. बाद में युवती से पूछताछ के बाद घर के बाहर इंतजार कर रहा युवक भी दबोच लिया गया, क्योंकि युवक गैर समुदाय का था.

थाना गांधी पार्क क्षेत्र के रहने वाली एक युवती मेरठ के रहने वाले जाहिद के प्रेम जाल में फस गई. जाहिद ने अपना असली नाम ना बताकर आर्यन नाम बताया और युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया, क्योंकि युवक गैर समुदाय का था तो इसे कथित लव जिहाद का रूप देने की कोशिश की गई. युवक को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया गया.

लड़की की विवाहित बड़ी बहन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी छोटी बहन बचपन से उसके पास ससुराल में रह रही है. आरोप है कि पिछले कुछ समय से युवती की इंस्टाग्राम पर मेरठ के गैर समुदाय के एक युवक से बात शुरू हो गई. मगर युवक ने उसे अपना हिंदू नाम बताया. दोनों में प्यार परवान चढ़ गया और युवक उस लड़की को लेने अलीगढ़ आ गया. दोनों की मुलाकात हुई युवक ने उसे नशे की 6 गोलियां दी और तय हुआ कि खाने पीने की चीज में मिलाकर परिवार को खिला देना. परिजन जब बेहोश हो जाए तो घर से जेवर आदि लेकर निकल आना.

जाहिद की साजिश के आधार पर युवती ने योजना के तहत घर के जेवर भी एकत्रित कर लिए और शिकंजी में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाने की कोशिश की, मगर उसकी बड़ी बहन ही शिकंजी पी पाई और नशे में झूमने लगी. इस पर परिवार ने संदेह होने पर युवती से सख्ती की तो वह टूट गई और बाद में मोहल्ले के बाहर घूमते युवक को भी दबोच लिया गया.

जब यह मामला अलीगढ़ पुलिस के गांधी पार्क थाने में पहुंचा तो लड़की की विवाहित बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पता चला कि जाहिद मेरठ के खरखोदा पीपली खेड़ा का रहने वाला है, जिसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी आर्यन के नाम से बना रखी है. इसी झांसे में उसकी छोटी बहन आ गई और उसने शादी करने के इरादे से घर से भगा ले जाना चाह रहा था. अब अलीगढ़ पुलिस जाहिद से पूछताछ के बाद जेल भेजेगी.

Tags: Aligarh news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें