
Britain Lottery News: ब्रिटेन की सरकार समर्थित राष्ट्रीय लॉटरी एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही है, जिसे एक ऐसी लॉटरी लगी है, जिसमें उसे अगले 30 साल तक हर महीने 10,000 पाउंड रुपये मिलने वाले है. संक्षिप्त में कहे तो यह शख्स 3.6 मिलियन पाउंड (38 करोड़ रुपए) का लॉटरी जीत चुका है और उसे इस बात की भनक भी नहीं है.
द मेट्रो न्यूज ने बताया, ‘सेट फॉर लाइफ के खिलाड़ियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने टिकटों की जांच करें क्योंकि एक खिलाड़ी अनजाने में जीवन बदलने वाली राशि पर अंजान बैठा है.’ लॉटरी का टिकट लिंकनशायर के साउथ हॉलैंड जिले में खरीदा गया था और इस विजेता के पास अपने पुरस्कार का दावा करने के लिए 2 दिसंबर तक का समय है. 5 जून को लकी ड्रा में 2, 5, 21, 34 और 35 का लाइफ बॉल, 6 के साथ मिलान किया गया था.
कंपनी उन लोगों को मौका दे रही है जिन्हें लगता है कि ये उनका टिकट का नंबर है, वे 30 दिन के अंदर आकर लिखित दे सकते हैं. राष्ट्रीय लॉटरी में विजेताओं के वरिष्ठ सलाहकार एंडी कार्टर ने मीडिया को बताया कि, ‘हम उस मिस्ट्री मैन की तलाश में हैं जिनके पास जीवन बदलने वाला इतने बड़े लॉटरी का टिकट है. ये पुरस्कार वास्तव में किसी का जीवन बदल सकता है.’ उन्होंने बताया कि विजेता अगले ३० सालों तक यानि कि 360 महीनों तक महीने के 10,000 पाउंड प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति दाऊद भी लापता, बस कुछ ही घंटों का बचा है ऑक्सिजन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सभी लोगों से अपील है, ‘हम इस क्षेत्र में टिकट खरीदने वाले सभी लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने पुराने सेट फ़ॉर लाइफ़ टिकटों की फिर से जाँच करें. इसका सबसे आसान तरीका है राष्ट्रीय लॉटरी ऐप में अपना डिटेल्स डाल कर टिकट नंबर प्राप्त कर सकते हैं, ये यहीं कहीं छुपा हुआ होगा.’
लोग कपड़ों की जेबों में, पर्सों में, बैगों में, और सोफे के पीछे नीचे की हर उस जगह जांच करें जहां टिकट के होने की पुख्ता संभावना है. हमारा बर्फ पर लेटा हुआ शैम्पेन आपका इंतजार कर रहा है.
.
Tags: Britain News, Lottery, Lottery Results
FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 04:50 IST






