Amethi Weather: हीट वेव बरपा रही कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कृष्ण/अमेठी. जिले में हीट वेव से लोगों का हाल-बेहाल हो चुका है. रोजाना दोपहर बाद अधिकतम तापमान तेजी से बढ रहा है. जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. गर्मी से लोग भी पूरी तरह बेहाल हो चुके है. गर्मी की वजह से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा है. हीटवेव को लेकर प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है और अमेठी में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है.

अमेठी में सुबह से ही कड़ी धूप निकल रही है तेज गर्म हवाएं और लू चल रही हैं. अगले 4 दिन तक हीटवेव से कोई राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 मई से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. हीटवेव के चलते लोग दोपहर में अपने सब काम छोड़ घरों में कैद हो जाने को मजबूर हैं. लू और गर्मी के थपेड़ों से त्वचा आग की तरह झुलस रही है. लोग सुबह-शाम को ही घर से बाहर निकल रहे हैं. हीटवेव को लेकर प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य महकमे को एलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है.

खूब पानी पीने की सलाह
हीट वेव से बढ़ते खतरे को लेकर अमेठी सीएमओ विमलेन्दु शेखर ने कहा कि लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. ऐसे में हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. घर से बाहर निकलें तो पीने का पानी साथ लेकर चलें. खूब पानी पिएं. जरूरी हो तभी गर्मी में बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही रहे और मौसमी के फल खाएं. धूप में निकलते समय सिर को ढक कर रखें. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी अस्पतालों को एलर्ट मोड में रखा गया है. आशा और एएनएम के माध्यम से ओआरएस के घोल को सभी घरों तक पहुँचाया जा रहा है. अभी तक हीटवेव से जिले में कोई मौत नहीं हुई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 21, 2023, 00:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें