PM Modi US Visit: गुजराती गीत, गरबा और मोदी-मोदी के नारे… न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय ने पीएम का किया स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्‍यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. स्‍टेट गेस्‍ट के तौर पर वो भारत के ऐसे तीसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्‍हें अमेरिका में बुलाया गया है. मोदी जी का एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों ने भव्‍य स्‍वागत किया. बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे. कोई मोदी जैकेट में नजर आया तो कोई तिरंगा लेकर पीएम की एक झलक पाने के लिए पहुंचा था. सोशल मीडिया पर इस वक्‍त कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें गुजराती मूल के लोग पीएम के स्‍वागत में क्षेत्रीय गाने गाते हुए दिखे.

केवल गुजराती गाने ही नहीं बल्कि एयरपोर्ट के पास इकट्ठा हुए लोगों वहां गरबा डांस भी किया. मोदी..मोदी.. के नारे लगाने के साथ-साथ इन लोगों ने गुजरात की जय नारे भी लगाए. पंजाब के लुधियाना की रहने वाली एक महिला भी मोदी के स्‍वागत में नाचती हुई नजर आई. इस दौरान कुछ लोग तो ऐसे भी थे जो न्‍यूयॉर्क में दूरदराज के इलाकों से केवल नरेंद्र मोदी की एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए पहुंचे थे. ऐसे ही एक शख्‍स हैं 69 वर्षीय कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर भोला नाथ रामा जो नौ घंटे की ड्राइव करने के बाद अपनी पत्‍नी सुनीता रामा के साथ ओहियो से आए. हाथों में तिरंगा लिए भोलानाथ नजर आए. उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मोदी जी भारत के लिए सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्ति हैं. पीएम हर वो चीज कर रहे हैं जो भारत के लिए अहम है.’

Tags: Narendra modi, Pm modi news, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें