
रिपोर्ट- कुमार अनुभव सिंह
सहरसा. बिहार में एक देवर ने पहले तो अपनी भाभी की हत्या की फिर खुद भी जान दे दी. भाभी की हत्या की घटना को देवर ने गला रेतकर अंजाम दिया फिर अपना भी गला रेता और आत्महत्या कर ली. घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी जिसके बाद भागलपुर अनुसंधान केन्द्र से एसएफएल की टीम सहरसा सदर अस्पताल पहुंची. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर तकरीबन दो घंटे तक हर बिंदू पर जांच की.
इस दौरान मृतका के शिक्षक पति से भी जांच के दौरान कई सवाल पूछे गए. जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियारों चाकू बरामद किया गया और भी कई सबूत इकठ्ठाे किये गये हैं जिसकी एसएफएल टीम द्वारा जांच की जा रही है. मृतका जयमाला देवी के पति और मृतक चंदन के बड़े भाई की मानें तो घर के बगल से फोन आया था कि छोटा भाई द्वारा मेरी पत्नी को चाकू से मारा जा रहा है. घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी और मेरा भाई जमीन पर पड़ा था और अंदर से ताला लगा हुआ था, जिसके बाद दीवार फांदकर अंदर घुसे और अपने पत्नी को अस्पताल लेकर गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
मृतका के पति ने बताया कि घटना छोटे भाई द्वारा अंजाम दिया गया और खुद भी अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली गई. विवाद खाना-पीना को लेकर लेटलतीफी के कारण हुआ था. घटना के समय देवर भाभी के अलावे घर में किसी के नहीं होने की बात भी कहते हैं. इस बाबत भागलपुर अनुसंधान केंद्र से आई एसएफएल की टीम की मानें तो कई साक्ष्य मिले हैं, जिसके अनुसार अनुसंधान किया जा रहा है.
जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. अब सवाल ये है कि हत्या के बाद जब पति वहां पहुंचा और अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर भागा जहां डॉक्टरों ने जयमाला देवी को मृत घोषित कर दिया ओर इसी के साथ पुलिसिया तफ्तीश भी साथ ही शुरू हो गई. एसएफएल की टीम पहुंचने तक पुलिस वहां मौजूद रही तो सवाल ये उठना लाजमी है आखिरकार हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियारों दूसरे कमरे तक कैसे पहुंचा, जबकि भाभी-देवर दोनों के शव एक ही जगह थे. अब देखना होगा कि पुलिसिया तफ्तीश और एसएफएल की जांच रिपोर्ट में क्या आता है इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है.
.
Tags: Bihar News
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 23:23 IST






