नई दिल्ली. आज कल एक से बढ़कर एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं, जिसमें से कुछ फिल्में खास संदेश दर्शकों के बीच छोड़ जाती हैं और एक ऐसी ही फिल्म जल्द हमारे बीच आने वाली है. देव प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘इश्क में मरजावा (Ishq Mein Marjava)’ का फर्स्ट लुक आज जारी कर दिया गया है.
‘इश्क में मरजावा (Ishq Mein Marjava)’ का फर्स्ट लुक लॉन्च होते ही सोशल मीडिया वायरल हो चुका है. लोगों को इस फिल्म का फर्स्ट लुक काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म की कहानी हनी ट्रैप पर आधारित है. मेकर्स इस फिल्म के जरिए लोगों को खास संदेश देने का प्रयास किया है.
जल्दी सामने आएगी फिल्म की रिलीज डेट.
फिल्म की कहानी के जरिए मेकर्स ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि सर्तक रहें. आज कल हनी ट्रैप में भोले भाले लोगों को फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की जा रही है. उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है.
इस मूवी में मुख्य भूमिका में अजय नागर और परिणीता शर्मा हैं. इसके अलावा अन्य भूमिकाओं में धर्मेंद कुशवाहा, शमा, आकाश, बृज भान सिंह, कृपा प्रसाद, मोहित, विशाल कपूर,रमेश सिंघल आदि नजर आएंगे. टीम में अमरीश तिवारी, महेश योगी ने मैनेजमेंट में अपना सहयोग दिया हैं. बृजभान सिंह द्वारा लिखित कहानी का निर्देशन संजीव कुमार शर्मा ने किया है.
.
Tags: Bollywood film
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 23:18 IST






