लातूर : मरीज की जान की नहीं कोई परवाह! ‘सलाइन’ चढ़ाते सुरक्षा गार्ड का Video हुआ वायरल, केस दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लातूर (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के लातूर में चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में बिना चिकित्सा योग्यता के एक मरीज को कथित रूप से ‘सलाइन’ चढ़ाने को लेकर मंगलवार को एक सुरक्षा गार्ड और नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सूत्रों ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह विलासराव देशमुख सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में हुयी. उन्होंने बताया कि किसी झगड़े में घायल हो जाने के बाद शब्बीर फतारू शेख (58) को 16 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्होंने बताया कि शेख रेनापुर तहसील के वाला गांव के रहने वाले हैं.

सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अस्पताल के वार्ड नंबर 21 में भर्ती किया तथा डॉक्टर से बिना पूछे कथित रूप से उन्हें ‘सलाइन’ चढ़ाया. सुरक्षा गार्ड के पास नर्सिंग संबंधी कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं है. उन्होंने बताया कि मरीज के रिश्तेदारों ने प्रभारी डीन डॉ. उदय मोहिते को शिकायत की और इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन जाधव, डॉ. सुषमा जाधव एवं स्टाफ सदस्य राजश्री हरांगुले की एक जांच समिति बनायी गयी.

Tags: Maharashtra, Maharashtra News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें